scriptरंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान | Newly elected public representatives honored among colorful cultural p | Patrika News

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

locationराजनंदगांवPublished: Feb 23, 2020 07:49:18 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

सिन्हा समाज का पारिवारिक मिलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

Newly elected public representatives honored among colorful cultural performances

सिन्हा समाज का पारिवारिक मिलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

राजनांदगांव / डोंगरगांव. छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज का पारिवारिक मिलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का वृहद आयोजन बीते दिनों जिला अध्यक्ष ठाकुरराम सिन्हा के मुख्य आतिथ्य व तहसील मंडलेश्वर पूनाराम सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी समाज स्वजातियों के आपसी मेलजोल, भाईचारा के साथ बच्चों की अच्छी शिक्षा से प्रगति करता है। सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ पारिवारिक मिलन समारोह के आयोजनों की भी मुख्य भूमिका है। वहीं संरक्षक फागूराम सिन्हा, जिला प्रचार मंत्री बालकृष्ण सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष हरिचंद सिन्हा, जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश गजेन्द्र, डोंगरगढ़ मंडलेश्वर मनहरण सिन्हा, छुरिया मंडलेश्वर गजरू सिन्हा सहित अन्य ने अपने विचार रखते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
विवाह योग्य युवक-युवतियों ने दिया अपना परिचय
इस बीच समाज के अनेक विवाह योग्य युवक- युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटा। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रौशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को एलआईसी एजेंट ओमप्रकाश सिन्हा तथा हेमूराम सिन्हा द्वारा प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नवनिर्वाचित सरपंच कोनारी चूड़ामणी सिन्हा सहित अनेक नवनिर्वाचित पंचों का समाज की ओर सम्मान किया गया।
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में तहसील कोषाध्यक्ष सहदेव सिन्हा, मोहन सिन्हा, थनवार सिन्हा, सीताराम सिन्हा, राकेश सिन्हा, राधेश्याम सिन्हा, रामसाय सिन्हा, भागीरथी सिन्हा, गणपत सिन्हा, जगतूराम सिन्हा, चंद्रभान सिन्हा, तुकाराम सिन्हा, हुमनलाल सिन्हा, सेवाराम सिन्हा, सतानंद सिन्हा, केवल सिन्हा, नारायण सिन्हा, काशीराम सिन्हा, महेश सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो