script

घर पर अकेली थी पत्नी, जब दोपहर में खाना खाने लौटा तो नजारा देखकर दंग रह गया पति

locationराजनंदगांवPublished: Aug 22, 2019 01:03:28 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या (Hanging in Rajnandgaon) करने का मामला सामने आया है। महिला के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

घर पर अकेली थी पत्नी, जब दोपहर में खाना खाने लौटा तो नजारा देखकर दंग रह गया पति

घर पर अकेली थी पत्नी, जब दोपहर में खाना खाने लौटा तो नजारा देखकर दंग रह गया पति

राजनांदगांव. छुरिया के वार्ड 2 सीताबर्डी मोहल्ला में एक नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या (Hanging) करने का मामला सामने आया है। महिला के आत्महत्या (Suicide) के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अंजली राजपूत, पति कमल राजपूत ने मंगलवार को अपने कमरे के पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार अंजली व कमल की शादी 3 माह पहले 8 मई को हुई थी। अंजली का मायका रायपुर के पास कन्हारपुरी गांव है।
Read more: Breaking: रात के अंधेरे में महिला अधिकारी ने दी दबिश, महाराष्ट्र से शराब तस्करी करने वाले सात युवक गिरफ्तार

अंदर से बंद था घर का दरवाजा
पुलिस ने बताया कि मृतिका अंजली का पति कमल राजपूत रोजी मजदूरी करता है। मंगलवार को कमल सुबह अपने घर में नाश्ता करने के बाद काम पर चले गया। इस दौरान उसकी पत्नी अकेली थी। दोपहर को कमल खाना खाने वापस घर आया। दरवाजा अंदर से बंद था।
Read more: स्कूल भवनों के हैंडओवर में बड़ी लापरवाही, PWD के ईई, SDO और दो सब इंजीनियरों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर कमल ने खिड़की से अंदर देखा तो उसकी पत्नी पंखे में रस्सी के सहारे फांसी पर लटक रही थी। कमल ने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कामय कर विवेचना में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो