scriptअब शहर की हर संकरी गलियां भी होंगी सेनिटाइज्ड … | Now every narrow streets of the city will also be sanitized ... | Patrika News

अब शहर की हर संकरी गलियां भी होंगी सेनिटाइज्ड …

locationराजनंदगांवPublished: Apr 02, 2020 04:14:12 pm

Submitted by:

Nitin Dongre

निगम प्रशासन सहयोग कर रहा है

Now every narrow streets of the city will also be sanitized ...

अब शहर की हर संकरी गलियां भी होंगी सेनिटाइज्ड …

राजनांदगांव. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आने के बाद शहरवासियों में दहशत और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इसी वजह से हर वो जतने किए जा रहे हैं, जिससे इस संक्रमण के वायरस को रोकने में मदद मिले। वर्तमान में शहर के 51 वार्डों को टैंकर व फायर बिग्रेड में दवाई डालकर सेनिटाइज करने का कार्य चल रहा है, लेकिन ये गाडिय़ां बड़ी होने के कारण शहर की संकरी गलियों तक नहीं पहुंच पा रही थी। अब शहर की संकरी गलियों को सेनिटाइज करने के लिए 25 नई मशीनें मंगवाई गई है।
25 नई स्प्रे मशीनें बुधवार को राजनांदगांव पहुंच चुकी है। इसके माध्यम से अब शहर की छोटी व संकरी गलियों में भी दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। महापौर हेमा देशमुख ने सभी संकरी गलियों एवं कोनो को सेकनटाइज करने निर्देशित किया है। ज्ञात हो कि महापौर व निगम प्रशासन इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं।
मशीन पहुंचते ही शुरू हुआ स्पे्र का काम

मशीन बुधवार को इंदिरा नगर स्थित टांकाघर पहुंची। इसके बाद महापौर, नगर-निगम स्वास्थ्य चेयरमेन गणेश पवार, विधि चेयरमैन राजेश चम्पू गुप्ता एवं नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव ने स्प्रे मशीनों का निरीक्षण किया और इसके बाद मशीनों से वार्डों में स्प्रे करने के लिए सफाई कर्मचारियों को भेजा गया। वर्तमान में सफाई पर निगम प्रशासन विशेष रूप से ध्यान दे रहा है।
निगम प्रशासन सहयोग कर रहा है

निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि शासन के आदेशानुसार सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को बनाने में निगम प्रशासन सहयोग कर रहा है। शहर के मुख्य मार्गों को पहले ही सेनिटाइज करने का काम जारी है। अब अंदरुनी गलियों को सेनिटाइज करने के लिए 25 नई स्पे्र मशीनें मंगाई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो