scriptशहर और जिला अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस कमेटी में अब इस तरह की हलचल … | Now this kind of stir in the Congress Committee for the city and distr | Patrika News

शहर और जिला अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस कमेटी में अब इस तरह की हलचल …

locationराजनंदगांवPublished: Jul 25, 2019 09:22:01 pm

Submitted by:

Nitin Dongre

राजनांदगांव प्रवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशभर की कार्यकारिणी भंग करने की बात कही

system

शहर और जिला अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस कमेटी में अब इस तरह की हलचल …

राजनांदगांव. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रदेशभर के कार्यकारिणी भंग करने की बात से जिले के कांग्रेसियों में शहर व जिला अध्यक्ष पद के लिए हलचल शुरु हो गई है। कांग्रेसी अध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइस में जुट गए हैं। जिला अध्यक्ष के पद के लिए शहर सहित ग्रामीण अंचल से कई दिगग्ज कांग्रेसी दावेदार सामने आ रहे हैं। वहीं शहर अध्यक्ष के लिए बी पुराने दिग्गज व पार्षदों का ना सामने आ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने पहले प्रवास पर बुधवार को राजनांदगांव पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन में जिले के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने के दिशा में काम करने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने पूरे प्रदेश के कार्यकारिणी को भंग करने की बात कही थी।
वर्तमान जिला अध्यक्ष है विवादों में

प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कार्यकारिणी भंग करने की बात के बाद जिले में नए संगठन को लेकर कवायद और चर्चाएं शुरु हो गई है। वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान राज्य में सत्ता आने के बाद से विवादों में है। उसके उपर पहले चखना दुकान चलवाने का आरोप लगा था। इसके बाद चिचोला क्षेत्र के एक महिला उप सरपंच ने अपने पति को रेत मामले में फंसाने का आरोप जिला अध्यक्ष पर लगाई थी। वहीं हाल ही में तबादला मामले में आयुर्वेद विभाग के एक अधिकारी को धमकी देने का आडियो वायरल होने सहित अन्य मामले सामने आया है। इन मामलों में कांग्रेस की काफी फजीहत हुई है।

शहर व जिला अध्यक्ष के लिए यह नाम सामने
कुछ माह पहले ही कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ पार्षद कुलबीर छाबड़ा को मनोनित किया है। नए प्रदेश अध्यक्ष मनोनित होने के बाद पुराने कार्यकारिणी भंग करने की स्थिति में शहर अध्यक्ष को भी बदलने की चर्चा चल रही है। यदि ऐसा होता है तो शहर अध्यक्ष के लिए प्रमुख दावेदारों में निगम में नेता प्रतिपक्ष हफीज खान, वरिष्ठ नेता श्रीकिशन खंडेलवाल, सुदेश देशमुख, अशोक पंजवानी का नाम सामने आ रहा है। वहीं जिला अध्यक्ष को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्रदास वैष्णव, हफीज खान, महेन्द्र यादव, पूर्व विधायक भोलाराम साहू सहित अन्य नाम सामने आ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो