राजनंदगांव

कार्यालय और प्रमुख मार्गों को किया जा रहा सेनिटाइज …

वार्डों को सेनिटाइज करने पालिका चला रही अभियान

राजनंदगांवJul 05, 2020 / 06:49 am

Nitin Dongre

कार्यालय और प्रमुख मार्गों को किया जा रहा सेनिटाइज …

खैरागढ़. शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरपालिका ने शहर के सभी वार्डों को सेनिटाइज करने अभियान छेड़ दिया है। पखवाड़े भर में ही शहर से 5 संक्रमित मिले थे, जिसके बाद से पालिका संक्रमण रोकने विभिन्न अभियानों में जुटी थी। शहर को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद पालिका का स्वच्छता अमला संक्रमित पाए गए मरीजों वाले इलाकों को सेनेटाइज करता रहा। इलाकों को पूरी तरह सेनिटाइज किए जाने के बाद शहर के सभी बीस वार्डों को दूबारा सेनिटाइज किए जाने के निर्देश दिए गए। शनिवार तक आधा दर्जन वार्डो में सेनिटाइज छिड़काव की प्रक्रिया पूरी की गई। सोमवार से बाकी बचे वार्डों में भी सेनेटाइज छिड़काव शुरू किया जाएगा।
शासकीय कार्यालयों मेे रोजाना हो रहा छिड़काव

शहर में संक्रमण की रोकथाम के लिए पालिका प्रशासन लगातार सेनिटाइजर छिड़काव का अभियान चला रही है। शहर के प्रमुख शासकीय कार्यालयों जहां लोगों की आवाजाही रोजाना ज्यादा है। ऐसे कार्यालयों को सुबह सेनेटाइज किया जा रहा है। संक्रमित मिले मरीजों के इलाकों में घरों दुकानों, गलियों को सेनिटाइज किया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों को सेनेटाइज कर रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन के चलते शहर में सब्जी बाजार बंद है। ऐसे में सब्जी विक्रेता वार्डों में सब्जी दुकान लगा रहे हैं। वार्डों में संक्रमण रोकने वार्डों के प्रमुख मार्गों, दुकानों, इलाकों, गलियों के साथ-साथ मकानों और नालियों में सेनेटाइज छिड़काव किया जा रहा है। नपा के स्वच्छता विभाग के चार से अधिक कर्मचारियों को इसके लिए तैनात किया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.