scriptप्रताडऩा से तंग आकर बुजुर्ग दंपती ने बेटों को किया जायदाद से बेदखल, बूढ़ी मां बोली, अब और नहीं सह सकती…. | Old couple Dongargarh property case | Patrika News
राजनंदगांव

प्रताडऩा से तंग आकर बुजुर्ग दंपती ने बेटों को किया जायदाद से बेदखल, बूढ़ी मां बोली, अब और नहीं सह सकती….

धर्म नगरी डोंगरगढ़ में दो पुत्रों द्वारा अपने माता-पिता को प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। इस पूरे विवाद का कारण संपत्ति को माना जा रहा है।

राजनंदगांवApr 24, 2019 / 12:04 pm

Dakshi Sahu

patrika

प्रताडऩा से तंग आकर बुजुर्ग दंपती ने बेटों को किया जायदाद से बेदखल, बूढ़ी मां बोली, अब और नहीं सह सकती….

राजनांदगांव. धर्म नगरी डोंगरगढ़ में दो पुत्रों द्वारा अपने माता-पिता को प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। इस पूरे विवाद का कारण संपत्ति को माना जा रहा है। ऐसे में बेटे-बहु की प्रताडऩा से नाराज जैन दंपती ने अपनी संपत्ति को जैन मंदिर ट्रस्ट रामटेक को देने का फैसला किया है। इसके लिए नोटरी की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है।
दंपती का कहना है कि उनके मरणोपरांत संपत्ति मंदिर ट्रस्ट को चली जाएगी। संपत्ति में २६ एकड़ खेती जमीन के अलावा शहर में मकान और गोलबाजार में एक दुकान भी है। इससे पहले वे अपने बेटों को जीवन यापन के लिए संपत्ति देंगे। मंगलवार को प्रेसवार्ता में इस पूरे मामले की जानकारी बेटों के व्यवहार से दु:खी-पीडि़त ७० वर्षीय शीला जैन पति राजेंद्र जैन ने दी। उनके साथ उनका छोटा बेटा आनंद जैन भी मौजूद रहा।
लगातार कर रहे प्रताडि़त
जैन दंपती ने बताया कि वे अपनी संपत्ति को सभी बेटों में बराबर बांट देना चाहती हंै, लेकिन उनका एक बेटा मुकेश जैन व उनकी पत्नी पूरी संपत्ति अपने नाम कराना चाहते हैं। इसके लिए वे अपने माता-पिता को लगातार प्रताडि़त कर रहे और झूठी शिकायत कर थाने का भी चक्कर कटवा रहे हैं। बड़ी बहु रश्मि व मनोज जैन पर भी षड्यंत्र कर परेशान करने का आरोप लगाया।
परेशान करती है बहू
अपने बेटे-बहू से जान को खतरा भी बताया। इससे परेशान होकर ही दंपती ने अपनी संपत्ति में से बेटों को जीवन यापन के लिए जमीन जायदात देकर बाकी को मंदिर ट्रस्ट में दान देने की ठान ली है। शीला जैन ने अपने बेटे मुकेश व पत्नी अर्चना विश्वकर्मा पर लगातार प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। उनकी प्रताडऩा से तंग आकर वे किराए के मकान में रहने मजबूर हैं। उन्होंने अपनी बहू व उनके मायके वालों पर धोखा देकर शादी करने का आरोप भी लगाया और बताया कि उनकी बहु पहले भी इस तरह शादी कर अपने ससुराल वालों से जमीन-जायदात को लेकर विवाद कर चुकी है। इसमें उनके माइके वाले भी उनका साथ देते हैं।
तीन बेटे और दो बेटियां परिवार में
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा मनोज जैन अपने परिवार के साथ अलग रहता है। दो बेटी भी हैं। दो बेटे व दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। माता-पिता के इस फैसले से दोनों बेटियों को कोई ऐतराज नहीं है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि वे संपत्ति का बंटवारा कर अपने बचे जीवन चैन से गुजारना चाहती है। क्योंकि उनकी उम्र अधिक हो चुकी है। वे बीमार रहती हैं और थाने और कोर्ट के चक्कर वे नहीं काट सकती। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें पुलिस संरक्षण दिया जाए और उनके साथ न्याय किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो