scriptगांव से डेढ़ किमी दूर लकड़ी के लिए गई महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या | One and a half km from the village, a woman who was killed for wood w | Patrika News

गांव से डेढ़ किमी दूर लकड़ी के लिए गई महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

locationराजनंदगांवPublished: Apr 06, 2020 07:02:14 pm

Submitted by:

Govind Sahu

लॉक डॉउन में महिला की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

गांव से डेढ़ किमी दूर लकड़ी के लिए गई महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

गांव से डेढ़ किमी दूर लकड़ी के लिए गई महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

राजनांदगांव. छुईखदान थाना के ग्राम सोनपुरी में जंगल में लकड़ी लेने गई २० वर्षीय महिला पिंकी पति उदय यादव की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सूचना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात के खिलाफ धारा ३०२ के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना रविवार शाम की बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पिंकी यादव रविवार शाम को गांव से करीब डेढ़ किमी दूर जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने के लिए गई हुई थी। उस समय वह अकेले थी। उसके पास टंगिया भी था। बहुत देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पतासाजी की, तो उसका शरीर लहुलुहान खार में मिला। मामले की सूचना रात 11 बजे छुईखदान पुलिस को दी गई।

दो साल पहले हुई थी शादी
उक्त महिला की दो साल पहले ही शादी हुई है। फिलहाल लॉकडाउन का समय चल रहा है। इसके बाद भी महिला को अकेले ही लकड़ी लेने के लिए भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए महिला के साथ कुछ जबर्दस्ती किए होंगे। मनाही पर उसके पास रखे कुल्हाड़ी से ही हत्या कर दी गई होगी। छुईखदान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही पुलिस हत्यारों तक पहुंच जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो