scriptधान खरीदी में गड़बड़ी, चार दोषी आपरेटर पर कार्रवाई कर खानापूर्ति | Paddy procurement, disturbances, action on four guilty operators | Patrika News

धान खरीदी में गड़बड़ी, चार दोषी आपरेटर पर कार्रवाई कर खानापूर्ति

locationराजनंदगांवPublished: May 05, 2018 02:14:39 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई शून्य

system
राजनांदगांव. सेवा सहकारी समिति मर्यादित तुमड़ीबोड पंजीयन क्रमांक १४८ में संचालक मंडल द्वारा सेवा नियमों के विरूद्ध कार्य करते हुए संस्था में अपने पसंदीदा कम्प्यूटर ऑपरेटर की भर्ती का मामला उजागर हुआ है। संस्था में पूर्व संचालक मंडल अध्यक्ष रामदुलार साहू एवं अन्य के द्वारा मनमाने ढंग से कृषि साख सहकारी संस्थाओं के लिये लागू सेवा नियम 2012 के नियमों के विरूद्ध अपने चहेते देवधर साहू को संस्था में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर भर्ती कर दिया और सेवा नियम 2012 में संस्था में सेवायुक्तों के लिए पंजीयक द्वारा अनुमोदित भर्ती का नियम बनाया गया है, उसका पालन न कर अधिकार क्षेत्र से बाहर भर्ती कर दिया।

यहीं नहीं समिति द्वारा वर्ष 2016-17 में धान खरीदी के दौरान 88.20 क्ंिवटल धान कृषक विजय कुमार ग्राम नाथूनवागांव के वास्तविक रकबा से अधिक खरीदी कर लिया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डोंगरगांव द्वारा जांच किया गया। जांच में संस्था के समिति प्रबंधक छबिल निषाद, सहायक समिति प्रबंधक विष्णु साहू, संतोष सोनवानी तथा तत्कालीन कम्प्यूटर ऑपरेटर नागेश्वर शांडिल्य को दोषी पाया गया। चारों के विरूद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई थी। पर पूर्व संचालक मंडल के अध्यक्ष रामदुलार साहू एवं अन्य द्वारा दोषी कर्मचारियों में मात्र नागेश्वर शांडिल्य को सेवा से पृथक कर दिया गया और उसके स्थान पर नया कम्प्यूटर ऑपरेटर देवधर साहू की भर्ती की गई, जो नियम विरूद्ध है।

नियम विरूद्ध हुई भर्ती
संस्था के कृषक सदस्य कृपाल सिंह लाउत्रे द्वारा कार्यालय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग संभाग दुर्ग से जांच कराई गई जिसमें स्पष्ट किया गया कि देवधर साहू की नियुक्ति संस्था के सेवानियम 2012 के विरूद्ध भर्ती की प्रक्रिया अपनाकर मनमाने ढंग से भर्ती कर दिया गया है। जबकि कार्यक्षेत्र में यदि नियमानुसार विज्ञापन जारी कर भर्ती किया होता तो क्षेत्र के योग्य बेरोजगार को नौकरी मिली होती। लाउत्रे का कहना है कि दुर्भावना पूर्वक संस्था के तत्कालीन कम्प्यूटर ऑपरटेर नागेश्वर शांडिल्य को बिना सुनवाई के अवसर प्रदान किये बगैर बिना सूचना के पद से पृथक करते हुए नया आपरेटर नियुक्त किया गया है।

जांच अधिकारी डोंगर सिंह ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच के लिए मुझे जिम्मेदारी सौंपी थी, मैंने अपनी रिपोर्ट में एसडीएम राजनांदगांव, सहकारी संस्थाएं दुर्ग संभाग व तुमड़ीबोड सहकारी समिति को सौंप दी है, पर कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता कृपाल सिंह लाउत्रे समिति के सदस्यका कहना है कि समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक द्वारा किए गए कार्य नियम विपरीत है, जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्व कम्प्यूटर आपरेटर तुमड़ीबोड समिति नागेश्वर शांडिल्य ने कहा कि धान खरीदी मामले में मुझे दोषी मानते हुए समिति से निकालकर दूसरा आपरेटर भर्ती किया गया। समिति अध्यक्ष, प्रभारी, प्रबंधक सभी मामले में दोषी है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
———-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो