scriptमुंबई से टैक्सी में आए लोग वापस लौटाए गए … | People who came in taxi from Mumbai were returned ... | Patrika News

मुंबई से टैक्सी में आए लोग वापस लौटाए गए …

locationराजनंदगांवPublished: Apr 04, 2020 05:36:07 pm

Submitted by:

Nitin Dongre

झारखंड जाने निकले थे मजदूर और अन्य लोग

People who came in taxi from Mumbai were returned ...

मुंबई से टैक्सी में आए लोग वापस लौटाए गए …

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर राजनांदगांव जिले के बार्डर बागनदी में अब भीड़ कम हो गई है। महाराष्ट्र के शहरों से बार्डर की ओर भेज दिए गए लोगों को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने सख्ती बरतने का काम किया है। टैक्सी सहित अन्य वाहनों से बार्डर में पहुंचने वाले लोगों को वापस भेज दिया गया है जबकि पैदल और अन्य साधनों से यहां तक पहुंचे लोगों को सरकारी राहत शिविर में रखा गया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या मेें लोग रास्ते में फंस गए हैं। काम धंधा बंद होने के बाद अपने घर जाने निकले लोगों को अलग-अलग जगह रोकने के चलते बार्डर और अन्य जगहों पर भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही थी। बागनदी बार्डर में भी बुधवार तक यही स्थिति थी। मुंबई, पुणे, नागपुर सहित हैदराबाद और अन्य जगहों से निकले लोगों की भीड़ बागनदी में जमा हो गई थी और ऐसे लोग शिविर में रूकने के बजाय अपने घर जाना चाह रहे थे। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे में सड़क चिरचारी के वन विभाग के डिपो में अस्थाई शिविर का निर्माण किया है। इस शिविर में जाने से मना करने वालों को आखिरकार सख्ती दिखाकर वापस भेजने का काम किया गया है।
5 सौ से ज्यादा लोग शिविर में

महाराष्ट्र सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करने वाले और झारखंड, बिहार जैसे जगहों पर रहने वाले करीब 5 सौ से ज्यादा लोग इस समय सड़क चिरचारी के राहत शिविर में रूके हुए हैं। शिविर में रूकने वाले लोग अलग-अलग जगह मजदूरी और अन्य काम करते थे। लॉकडाउन के चलते काम बंद होने के बाद ये लोग अपने गांव जाने निकले और रास्ते में फंस गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो