scriptखैरागढ़ में पिपरिया के बुधराम की बैलजोड़ी रही अव्वल | Pipariya's Budhiram is the best choice in Khairagarh | Patrika News

खैरागढ़ में पिपरिया के बुधराम की बैलजोड़ी रही अव्वल

locationराजनंदगांवPublished: Sep 11, 2018 11:53:13 am

Submitted by:

Nakul Sinha

धूमधाम से मना पोला पर्व

system

विधायक के हाथों… पोला पर्व पर बैल दौड़ स्पर्धा में विजेता हुए पुरस्कृत।

राजनांदगांव / खैरागढ़. नगर पोला उत्सव समिति द्वारा आयोजित होने वाले परपंरागत बैल दौड़ स्पर्धा में स्थानीय फतेह मैदान में जमकर भीड़ उमड़ी। परपंरागत और नगर के इस प्रसिद्ध उत्सव में इस बार रिकार्ड 45 बैल जोडिय़ो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सांसद अभिषेक सिंह, विधायक गिरवर जंघेल, अशोक साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, सरोजनी बंजारे, जनपद अध्यक्ष विक्रांत सिंह, नपाध्यक्ष मीरा चोपड़ा, लक्ष्मी नारायण सिंह, कोमल जंघेल, विनोद खांडेकर, रामाधार रजक, गुलाब चोपड़ा, घम्मन साहू सहित नगरपोला उत्सव समिति पदाधिकारी, खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
४५ धावक हुए शामिल
स्थानीय फतेह मैदान में आयोजित बैल दौड़ प्रतियोगिता में 45 धावकों के आने से चार राऊंड तक चली। तीन राऊंड के विजेता प्रतियोगियों के बीच चौथा और फाइनल राऊंड खेला गया जिसमें पिपरिया के बुधराम पटेल की बैल जोड़ी दौड़ में प्रथम, सर्रांगोंदी के नंदन पटेल दूसरे, पिपरिया के हेमंत पटेल तीसरे स्थान पर रहे। स्वस्थ बैलजोड़ी के लिए मुसका के विनोद साहू, बैल सजावट के लिए अमलीडीह कला के लालाराम वर्मा को विशेष तौर पर पुरस्कृत किया गया।
मिले 6 लाख रूपये
पोला पर्व पर आयोजित बैल दौड़ प्रतियोगिता में पहुँचे सांसद अभिषेक सिंह ने इसे खैरागढ़ की प्रसिद्धि बताते पोला पर्व की बधाई दी। फतेह मैदान मे लाखो खर्च के बाद भी व्यवस्था नही सुधरने पर नगरपोला उत्सव समिति ने सांसद सिंह और विधायक गिरवर जंघेल से सरकारी एजेंसी की बजाय समिति को निर्माण के लिए राशि देने की मांग की जिस पर सांसद सिंह ने 3 लाख व विधायक गिरवर जंघेल ने भी 3 लाख रूपये देने की घोषणा की।
बैलजोड़ी प्रतियोगिता में भुरवाटोला के शंकर को मिला पुरस्कार

डोंगरगढ़. स्व.भूलीबाई के शिव मंदिर प्रांगण में पूजन अर्चन कर उनके परिवार के मुख्य आतिथ्य में पोला पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर एवं ग्रामीण अंचल के गौ सेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर बैल जोड़ी सजावट प्रतियोगिता कचहरी मैदान में शाम 6 बजे आयोजित की गई। अंचल से 26 बैल जोडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा भी मिट्टी के बैलौं को सजाकर प्रतियोगिता स्थल पर लाया गया था। प्रथम स्थान पर भुरवाटोला के कृषक शंकरलाल केवल के सजे हुए बैलों ने प्राप्त किया, कुरुभाट के अर्जुनराम कदम को द्वितीय तथा सिविल लाइन के राजकुमार पटेल के बैल जोड़ी को तृतीय स्थान मिला, हेमंत वर्मा को चौथा, प्रमोद साहू को पांचवा पुनाराम यादव चंद्रसाहू कुरुभाट सहित अन्य कृषकों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छोटे बच्चों की बैल जोड़ी मैं हितेश वर्कुंडे, नरेंद्र मटियार, राजा रगरा, शीतल सोनवानी, उमेश साहू, अर्जुन वाघमारे, कुमारी सोनिया को भी नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धनीराम तराने, मुकेश बडबाइक, श्रवण गभने, रामभाऊ पाटिल सहित समाज के सदस्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो