scriptपुलिस की दबंगई, दो थानेदार ने आबकारी बेरियर के कर्मचारियों को पीटा, विरोध में ग्रामीणों ने किया मानपुर बंद | Police beat up employees of Excise Barrier in Rajnandgaon | Patrika News

पुलिस की दबंगई, दो थानेदार ने आबकारी बेरियर के कर्मचारियों को पीटा, विरोध में ग्रामीणों ने किया मानपुर बंद

locationराजनंदगांवPublished: Nov 16, 2021 05:50:00 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

ग्रामीणों के अलावा मानपुर के व्यापारी वर्ग ने भी मानपुर बंद का समर्थन किया और पुलिस के द्वारा जबरन पिटाई का विरोध किया।

पुलिस की दबंगई, दो थानेदार ने आबकारी बेरियर के कर्मचारियों को पीटा, विरोध में ग्रामीणों ने किया मानपुर बंद

पुलिस की दबंगई, दो थानेदार ने आबकारी बेरियर के कर्मचारियों को पीटा, विरोध में ग्रामीणों ने किया मानपुर बंद

राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले में एक बार फिर पुलिस की दबंगई सामने आई है। यहां मानपुर के आबकारी के बेरियर में कार्यरत दो कर्मचारियों से दो थाना के प्रभारियों ने जमकर मारपीट किया। जब कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें थाने में रातभर बैठाए रखा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़। मंगलवार को ग्रामीणों ने मानपुर बंद का ऐलान करते हुए चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग कि वर्दी की आड़ में लोगों पर जुल्म करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों के अलावा मानपुर के व्यापारी वर्ग ने भी मानपुर बंद का समर्थन किया और पुलिस के द्वारा जबरन पिटाई का विरोध किया।
आधी रात को बेरियर में पदस्थ कर्मचारियों को पीटा
मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को रात तकरीबन 1.30 से 2 बजे खडग़ांव थाना और मदनवाना थाना के प्रभारी मानपुर आबकारी बेरियर में पहुंचे। यहां दो कर्मचारियों को गेट ठीक से बंद नहीं होने की बात कहते हुए पहले जमकर गाली-गलौज की। बाद में मारपीट भी कर दिया। इसके बाद उन दोनों को मानपुर थाने में रातभर बिठा दिया गया। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे थाने पहुंचे जहां ग्रामीणों के साथ थाने में पदस्थ स्टाफ ने बदसलुकी की।
ग्रामीणों ने कहा पुलिस अपना रवैया सुधारे
पुलिस की जबरन मारपीट का विरोध करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस का रवैया क्षेत्र में दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहा है। यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी बेरियर में पदस्थ लोगों के साथ पुलिस आए दिन मारपीट करती रहती है। साथ ही विरोध करने वालों को प्रताडि़त किया जाता है। मानपुर के व्यापारियों ने कहा प्रताडऩा की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए इस बार पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए मानपुर बंद किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो