scriptमानपुर के बकमरका पहाड़ी में नक्सालियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, विस्फोटक छोड़कर भागे माओवादी | Police encounter with Maoist in Bakmaraka Hill, Manpur Rajnandgaon | Patrika News

मानपुर के बकमरका पहाड़ी में नक्सालियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, विस्फोटक छोड़कर भागे माओवादी

locationराजनंदगांवPublished: Oct 12, 2019 01:33:53 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

मानपुर ब्लॉक के सुडियाल गांव से लगे बुकमरका जंगल में आईटीबीपी (ITBP) और डीआरजी (DRG In Rajnandgaon)के जवानों के साथ फिलहाल नक्सलियों (Maoist encounter in Rajnandgaon) की मुठभेड़ चल रही है।

मानपुर के बकमरका पहाड़ी में नक्सालियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, विस्फोटक छोड़कर भागे माओवादी

मानपुर के बकमरका पहाड़ी में नक्सालियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, विस्फोटक छोड़कर भागे माओवादी

राजनांदगांव. मानपुर में सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों के साथ शनिवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानपुर ब्लॉक के सुडियाल गांव से लगे बुकमरका जंगल में आईटीबीपी और डीआरजी के जवानों के साथ फिलहाल नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर आ रही है। राजनांदगांव नक्सल ऑपरेशन एएसपी गोरखनाथ बघेल ने बताया कि लोकेशन मिलने के कारण जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया है। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। नक्सली कुकर आइइडी, सोलर प्लेट, आठ नग पि_, बैटरी, विद्युत वायर, बर्तन, विस्फोटक और दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर भाग गए हैं। जवानों की साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। ऑपरेशन खत्म होने की बाद स्थिति साफ होगी।
दंतेवाड़ा में तीन लोगों का नक्सलियों ने किया अपहरण
माओवादियों ने शुक्रवार दोपहर दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के एक इंजीनियर, मनरेगा के एक टेक्नीकल असिस्टेंट समेत तीन लोगों का अपहरण कर लिया। पुलिस हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। मगर ये जरूर मान रही है कि तीनों कल से गायब हैं। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि वर्दीधारी नक्सली कल गांव में आए थे। इंजीनियर और टेक्नीकल असिस्टेंट रोड का इंस्पेक्शन करने आए थे। इस दौरान उन्हें अपने साथ ले गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नक्सलियों ने अपहरण के बाद इंजीनियर और बाकी लोगों को अरनपुर के जंगलों में रखा है। वहीं, अपहरण की खबर के बाद पूरे दंतेवाड़ा क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार दोपहर इन तीनों का अपहरण किया गया था। इनमें एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है। दंतेवाड़ा के मुलेर से ककाड़ी तक सड़क बननी थी। इलाके में इसी के लिए कल तीनों गए हुए थे। तभी नक्सलियों ने अपहरण कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो