script

मुंबई से लौटी गर्भवती महिला क्वारंटाइन सेंटर में मिली कोरोना पॉजिटिव, राजनांदगांव जिले में 35 एक्टिव मरीजों से बढ़ी चिंता

locationराजनंदगांवPublished: Jun 01, 2020 05:16:37 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

डोंगरगढ़ क्षेत्र के हरणसिंगी गांव में प्रवासी श्रमिक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला को रविवार देर रात पेंड्री स्थित कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। (Coronavirus in chhattisgarh)

मुंबई से लौटी गर्भवती महिला क्वारंटाइन सेंटर में मिली कोरोना पॉजिटिव, राजनांदगांव जिले में 35 एक्टिव मरीजों से बढ़ी चिंता

मुंबई से लौटी गर्भवती महिला क्वारंटाइन सेंटर में मिली कोरोना पॉजिटिव, राजनांदगांव जिले में 35 एक्टिव मरीजों से बढ़ी चिंता

राजनांदगांव. डोंगरगढ़ क्षेत्र के हरणसिंगी गांव में प्रवासी श्रमिक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला को रविवार देर रात पेंड्री स्थित कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। ज्ञात हो कि अब कोरोना मरीजों की संख्या जिले में 36 हो चुकी, जिनमें 35 केस एक्टिव हैं। सभी मरीजों का पेंड्री स्थित कोविड-19 अस्पताल में इलाज जारी है।
राजनांदगांव जिले में किसी गर्भवती महिला की रिपोर्ट पहली बार पॉजिटिव आई है। महिला श्रमिक मुंबई से लौटी हुई है, जिसे गांव के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल 29 मई को रायपुर भेजा गया था। रविवार को रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डोंगरगढ़ के हरणसिंघी में ठहरे मजदूरों में पहले भी तीन लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। डोंगरगढ़ ब्लाक में अब 8 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें
24 घंटे के अंदर भिलाई में मिले कोरोना के दो पॉजिटिव केस, नेहरू नगर के बाद पुलिस ने नेवई को किया सील

700 लोगों का रिपोर्ट आना बाकी
अब तक जिले से गए सैंपल में से 700 लोगों का रिपोर्ट आना अब भी बाकी है। इसके अलावा रोजाना जांच टीम द्वारा प्रवासी मजदूरों का सैंपल लिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि डोंगरगढ़ क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी श्रमिक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो