scriptजरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में सहयोग देने चावल, दाल सहित अन्य सामग्री कर रहे प्रदान | Providing rice, pulses and other ingredients are provided to support | Patrika News

जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में सहयोग देने चावल, दाल सहित अन्य सामग्री कर रहे प्रदान

locationराजनंदगांवPublished: Apr 10, 2020 03:47:13 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

भोरमदेव मजदूर संघ ने अस्पताल और थाना में पहुंचाई राहत सामग्री

 Providing rice, pulses and other ingredients are provided to support the food system of the needy

भोरमदेव मजदूर संघ ने अस्पताल और थाना में पहुंचाई राहत सामग्री

राजनांदगांव / खैरागढ़. छत्तीसगढ़ भोरमदेव मजदूर संघ के सदस्यों ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की व्यवस्था बनाने गुरूवार को शहर के खैरागढ़ थाना, सिविल अस्पताल और जालबांधा थाना पहुंच जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में सहयोग देने चावल, दाल सहित अन्य सामग्री प्रदान की। संघ की जिलाध्यक्ष तीजन बाई, महामंत्री ओमचरण भारती और सदस्य चंद्रेश साहू की अगुवाई में संघ के सदस्यों ने एकजुट होकर व्यवस्था बनाई है। सिविल अस्पताल में उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों के भोजन व्यवस्था के लिए 50 किग्रा चावल और दस किलो दाल अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया। खैरागढ़ और जालबांधा थाना में भी बाहर से आए जवानों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था के लिए चावल और दाल प्रदान किया गया। संघ सदस्य चंद्रेश साहू ने बताया कि जालबांधा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सलोनी उपजेल में भी जरूरतमंदों सहित अन्य लोगों के भोजन के लिए खाद्य सामाग्री संघ की ओर से प्रदान किया जाएगा।
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया सहयोग
छुरिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया अंतर्गत कार्यरत अधिकारी, कर्मचरियों ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष टिकेश्वर कुमार साहू ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी से लडऩे के लिए पूरा टीम तैयार है और इस संकट की घड़ी में स्वास्थ्य विभाग, शासन, एवं जनता के साथ है। सहयोग राशि दान करने के लिए पूरे टीम को धन्यवाद ज्ञापन किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो