scriptदो दिनों में 5119 क्ंिवटल की हुई धान खरीदी, आगे बारदाने का होगा संकट | Purchase of 5119 quintals of rice in two days | Patrika News

दो दिनों में 5119 क्ंिवटल की हुई धान खरीदी, आगे बारदाने का होगा संकट

locationराजनंदगांवPublished: Nov 03, 2018 05:28:24 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

ब्लाक के 8 धान केंद्रों में हुई 50 लाख की धान खरीदी

system

धान… सोसायटियों में किसान अपना धान लेकर पहुंच रहे हंै। समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है।

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. स्थानीय जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत आने वाले 8 धान केंद्रों पनियाजोब ठाकुरटोला मेढा ढारा अछोली मुसराकला बेलगांव व बोरतलाव में अब तक कुल 149 किसानों से 5119 क्विंटल धान खरीद किया गया जिसमें 83 लाख 85 हजार की खरीद हुई है। यह अब तक की 2 दिनों की खरीद है। पहले दिन 33 लाख 89 हजार का ही धान खरीद हुआ था जिसमें 60 किसानों ने कुल 1918 क्विंटल क्विंटल धान की बिक्री की थी जिसमें 7 लाख 5285 रुपए की खरीदी लिंकिंग में हुई पर्यवेक्षक योगेंद्र शर्मा के अनुसार ब्लॉक की 14 में से 8 सोसायटीयों में 2 लाख 17 हजार बारदानों की सप्लाई अब तक की गई है अच्छी बारिश के चलते केंद्रों में धान पहले ही दिन से भरपूर आ रहा है पहले दिन से पनियाजोब में 14 ठाकुरटोला में 18 मेढा में दो ढारा व अछोली में 1 मुसराकला में 8 बेलगांव में 7 व बोरतलाव में 9 कृषकों ने धान की बिक्री की। इसी प्रकार दूसरे दिन पनियाजोब में 13 ठाकुरटोला में 35 मेढा मे ढारा में सात अछोली में नो मूसराकला में 12 बेलगांव में 10 व बोरतलाव में 7 इस प्रकार कुल 149 कृषकों ने अब तक धान बेचने पहुंचे।
किसानों से लोन के विरुद्ध वसूली शुरू
धान उपार्जन केंद्रों में धान की बिक्री करने आ रहे कृषकों से पहले ही दिन से उनके लोन के विरुद्ध वसूली प्रारंभ की कर दी गई है अब तक 149 कृषकों से 46 लाख 24 हजार रुपये वसूल किए जा चुके हैं जो धान की खरीदी का 55 प्रतिशत होता है योगेंद्र शर्मा के अनुसार धान की खरीदी में अब तक 12800 बारदाने का उपयोग हो चुका है। साथ ही इस बार कृषकों को धान की कीमत 1750 के साथ 300 बोनस भी तत्काल दिया जा रहा है रकम भी खरीद के दिन ही उनके खाते पर तत्काल डाल दी जा रही है जिससे वे अपनी रकम का उपयोग दूसरे ही दिन कर सकते हैं यह एक बड़ी सुविधा शासन के द्वारा दी जा रही है। सोसायटियों में किसान अपना धान लेकर पहुंच रहे हंै। समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो