script

Big Breaking: दो बार के विधायक को हराकर राजनांदगांव में संतोष ने खिलाया कमल, 1 लाख11 हजार वोटों से कांग्रेस को दी पटखनी, Video

locationराजनंदगांवPublished: May 23, 2019 06:57:58 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

राजनांदगांव लोकसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिल गया है। दो बार के कांग्रेसी विधायक भोलाराम साहू को हराकर भाजपा के संतोष पांडेय ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

santosh Pandey

Big Breaking: दो बार के विधायक को हराकर राजनांदगांव में संतोष ने खिलाया कमल, 1 लाख11 हजार वोटों से कांग्रेस को दी पटखनी, Video

दाक्षी साहू @ राजनांदगांव. संस्कारधानी के नाम से मशहूर राजनांदगांव लोकसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिल गया है। दो बार के कांग्रेसी विधायक भोलाराम साहू को हराकर भाजपा के संतोष पांडेय ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 1,11,546 लाख वोटों से पटखनी दी है। फिलहाल जीत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
भाजपा प्रत्याशी को कुल 6,60,956 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी 5,49,410 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के गढ़ में कमल खिलते ही कार्यकर्ता झूम उठे। ढोल नगाड़ों क बीच एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
60 हजार से बढ़त बनाने के बाद पहुंचे मतगणना स्थल
राजनांदगांव के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय लगभग 60 हजार वोटों की लीड लेने के बाद कवर्धा के मतगणना स्थल दोपहर बाद पहुंचे। बढ़त को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते हुए उन्होंने जीत का दावा पहले की कर दिया था। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस बार मोदी लहर नहीं मोदी सुनामी है। जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी साफ-साफ दिख रहा है।
19423 वोटों के साथ नोटा तीसरे स्थान पर
राजनांदगांव लोकसभा सीट पर नोटा तीसरे स्थान पर रहा। यहां 19 हजार से ज्यादा लोगों ने नोटा पर बटन दबाकर सबको हैरान कर दिया। लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को नकारते हुए नोटा पर बटन दबाना बेहतर समझा।

ट्रेंडिंग वीडियो