scriptमाओवादियों ने उपसरपंच की गोली मारकर की हत्या | rajnandgaon: Maoists shot dead upsarpanch assassinated | Patrika News

माओवादियों ने उपसरपंच की गोली मारकर की हत्या

locationराजनंदगांवPublished: Jul 13, 2015 07:37:00 pm

गढ़चिरौली एसपी संदीप पाटिल ने बताया कि क्षेत्र में पखवाड़े भर बाद चुनाव है। इसे लेकर माओवादी ग्रामीणों दहशत का माहौल बनाने के लिए इस तरह की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।

naxal

naxal

राजनांदगांव. जिले से लगे महाराष्ट्र गढ़चिरौली जिले के दामर्चा के उपसरपंच प्रकाश दुर्ग (50) की माओवादियों ने घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। पर्चे में माओवादियों का विरोध करने वालों का यही हाल किया जाएगा। इसी तरह की बात लिखी गईं हैं। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।

महाराष्ट्र गढ़चिरौली जिले के दामर्चा गांव की घटना
गढ़चिरौली एसपी संदीप पाटिल ने बताया कि क्षेत्र में पखवाड़े भर बाद चुनाव है। इसे लेकर माओवादी ग्रामीणों दहशत का माहौल बनाने के लिए इस तरह की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक उपसरपंच गांव से कुछ दूर पर अलग से मकान पर निवास करता है। शनिवार रात को करीब 15-20 हथियार बंद माओवादी उनके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर गोली मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो