scriptरहस्यमयी: खेलते-खेलते बिगड़ी तबीयत, बहन की मौत, भाई गंभीर, पुलिस हैरान, परेशान | Rajnandgaon medical college, Rajnandgaon police | Patrika News

रहस्यमयी: खेलते-खेलते बिगड़ी तबीयत, बहन की मौत, भाई गंभीर, पुलिस हैरान, परेशान

locationराजनंदगांवPublished: Oct 13, 2018 11:50:58 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

शहर के नवागांव वार्ड स्थित बीडी श्रमिक कॉलोनी में निवासरत विनोद महार के घर में शुक्रवार को अचानक एक गंभीर हादसा हो गया।

patrika

रहस्यमयी: खेलते-खेलते बिगड़ी तबीयत, बहन की मौत, भाई गंभीर, पुलिस हैरान, परेशान

राजनांदगांव. शहर के नवागांव वार्ड स्थित बीडी श्रमिक कॉलोनी में निवासरत विनोद महार के घर में शुक्रवार को अचानक एक गंभीर हादसा हो गया। विनोद के बेटा व बेटी की खेलते-खेलते अचानक तबीयत खराब हुई। दोनों बच्चों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेटी ने तोड़ा दम, बेटा गंभीर
इलाज के दौरान उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया और बेटा गंभीर है। बेटा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रात करीब 8 बजे रायपुर रेफर किया है। मिली जानकारी के अनुसार नवागांव स्थित बीड़ी श्रमिक कॉलोनी निवासी विनोद महार की साढ़े 3 साल की पुत्री वैभवी और साढ़े 5 साल का पुत्र शिवम घर के आस-पास ही खेल रहा था।
अचानक खराब हो गई तबीयत
शाम को करीब 6 बजे दोनो बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने तत्काल वैभवी और शिवम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बच्ची वैभवी ने दम तोड़ दिया। वहीं शिवम की स्थिति काफी गंभीर है। डॉक्टरों ने शिवम को रायपुर रेफर किया है।
विवेचना में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि बच्चों के जेब में सीताफल का बीज मिला है। संभवत: बच्चों ने सीताफल खाया होगा। फल का बीज गले में अटक गया होगा या फिर बच्चों ने किसी जहरीले फल या अन्य सामान का अंजाने में सेवन कर लिया होगा। चिखली चौकी पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। कारण स्पष्ट करने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
घर के आसपास रतनजोत का पौधा
मिली जानकारी के अनुसार विनोद के घर के आसपास रतनजोत का पौधा भी है। संभवत: बच्चों ने रतनजोत का बीज खा लिया होगा और इसके सेवन से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई होगी। फिलहाल डॉक्टरों ने इसका खुलासा नहीं किया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो