छात्रवृत्ति के लिए होगा अब ई पंजीयन
संचालनालय लोक शिक्षा शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं का पंजीयन बीईओ लॉगिन से किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में बीस-बीस व्यक्ति एक बार में बीईओ लॉगिन में कार्य कर पाएंगे। इसके लिए एनआईसी द्वारा विकासखंडवार आईडी एवं पासवर्ड भी जनरेट भी किए जाएंगे।