scriptमौसम ने ली करवट तो दिन में जम्मू, रात में कश्मीर सा हो गया है इस शहर का मिजाज | Rajnandgaon : Weather in Rajnandgaon | Patrika News

मौसम ने ली करवट तो दिन में जम्मू, रात में कश्मीर सा हो गया है इस शहर का मिजाज

locationराजनंदगांवPublished: Nov 08, 2017 12:44:11 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही ठंड की शुरुआत हो गई है। शहर में अब लोगों को कंपकंपी का अहसास होने लगा है।

Winter
राजनांदगांव. कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही ठंड की शुरुआत हो गई है। शहर में अब लोगों को कंपकंपी का अहसास होने लगा है। हालांकि शहर का मिजाज अभी दिन में जम्मू और रात में कश्मीर जैसा है। यानि दिन में उमस वाली और तीखी धूप कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह आठ बजे के बाद से अपरान्ह चार बजे तक का मौसम अभी भी सताने वाला है।
राजनांदगांव में इस बार गर्मी का मौसम लंबा खींच रहा है। अपने शुरुआत के बाद से पूरी बारिश के मौसम में गर्मी कम ही नहीं हुई। अलबत्ता बारिश के मौसम में उमस वाली गर्मी ने हलाकान कर रख दिया। यह दौर अब तक खत्म नहीं हुआ है। नवम्बर के पहले सप्ताह में भी दिन का कुछ वक्त ऐसा बीत रहा है, जब लोग पसीने से तर भले न हों, पर सूरज की तपन से परेशान जरूर हो रहे हैं।
हालांकि ठंड के मौसम में अब सूर्यास्त जल्दी हो रहा है और मौसम में शाम के बाद ठंडक भी आने लगी है। इस मौसम में पहली बार रविवार की रात को मौसम सबसे सर्द रही। रात भर कंपकंपाने वाली ठंड के चलते लोग गर्म कपडो़ं में नजर आए। इसके बाद दो दिन से सुबह बदली वाला मौसम रहा, जिसकी वजह से सुबह के वक्तवैसी ठंड नहीं पडी़, जो पिछले तीन-चार दिनों तक रही।
राजनांदगांव में आकर गर्म कपडो़ं का बाजार सजाने वाले तिब्बतियों का बाजार यहां सज गया है। फ्लाईओव्हर के नीचे इनकी दुकानें लग गई हैं। अब ठंड बढऩे के साथ इन दुकानों में ग्राहकी बढ़ेगी, ऐसी उम्मीद है। शहर के भीतर भी गर्म कपड़े रखने वाले दुकानदारों ने ऐसे कपड़े बाहर निकाल लिए हैं।
आने वाले दिनो में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना हैं। इस दौरान हवा में 70-90 प्रतिशत नमी होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों मे अधिकतम तापमान लगभग 28.32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है। आने वाले दिनो में हवा विभिन्न दिशा से चलने की संभावना है, तथा इसकी गति लगभग 0-6 किलो मीटर प्रतिघंटा रहने कि संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों रोशनी की अवधि 5.9 से 9.7 घंटे के बीच दर्ज की गई। इस दौरान औसतन अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से अधिक) तथा 17.4 डि.से. (सामान्य से अधिक) दर्ज किया गया है। हवा की औसत गति 2.9 किलोमीटर प्रति घंटा व वाष्पीकरण दर व 3.5 मिलीमीटर प्रति दिन थी। सुबह के वक्त औसत आर्द्रता 89त्न व मृदा का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि दोपहर में यह क्रमश: 40त्न व 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो