राजनंदगांव

दुल्हन बनाने का ख्वाब दिखाकर नाबालिग लड़की के साथ होता था हमबिस्तर, बात बिगड़ी तो…

छुईखदान थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

राजनंदगांवOct 15, 2019 / 04:42 pm

Dakshi Sahu

दुल्हन बनाने का ख्वाब दिखाकर नाबालिग लड़की के साथ होता था हमबिस्तर, बात बिगड़ी तो…

राजनांदगांव. छुईखदान थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म (Rape in Rajnandgaon)करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 4,8 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुष्कर्म के बाद शादी नहीं करने से युवती मानसिक तनाव में थी। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Read more: रिश्वत मांगने वाली महिला पटवारी को 65 साल के बुजुर्ग किसान ने ऐसे सिखाया सबक, जिंदगी भर रखेगी याद, Video

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संडी निवासी 20 वर्षीय आरोपी बिरेन्द्र वर्मा, पिता खेमलाल वर्मा ने एक नबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। लगातार दुष्कर्म के बाद शादी से इंकार करने पर पीडि़त लड़की व उसके परिजनों ने आरोपी बिरेन्द्र के खिलाफ छुईखदान थाना में शिकायत दर्ज कराया।
Read more: नाबालिग लड़की को किडनैप करके महाराष्ट्र ले गया सिरफिरा आशिक, जब पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश ….

संदिग्ध रूप से घूमते उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव के चिखली चौकी पुलिस ने सोमवार रात को गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध रूप से घुमते उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों से पुलिस ने पहचान पत्र दिखाने कहा, लेकिन किसी ने अपना पहचान पत्र नहीं दिखाया। संदेह के आधार पर पुलिस सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाना लाई। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर सभी को सोमवार को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी मकसूद आलम, वसीम अहमद, रियाज उल हक, उमेन्द्र सिंह, सरवन कुमार, कर्मवीर सिंह, राजबीर और दो अन्य लोग रविवार को रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध रुप से घूम रहे थे। गश्त में निकली चिखली चौकी पुलिस ने सभी को पकड़कर पूछताछ किया।
मकान मालिक को थमाया नोटिस
इस दौरान पुुलिस ने इन लोगों से रहने की जानकारी और पहचान के लिए आईडी की जानकारी ली, लेकिन किसी ने अपना पहचान पत्र नहीं दिखाया। इस दौरान पुलिस संदेह के आधार पर सभी को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई। बताया जा रहा है कि सभी लोग शहर में किसी के घर किराए के मकान पर बिना किसी पहचान पत्र के रह रहे थे। पुलिस ने किराया देने वाले मकान मालिक को नोटिस
जारी किया है और मकान किराए देने के पहले पहचान पत्र लेने और पुलिस को इसकी सूचना देने की हिदायद दी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.