scriptब्लाक में रिकार्ड 1 अरब से ज्यादा की हुई धान खरीदी, केन्द्रों में जाम हो रहा धान | Record over 1 billion paddy purchased in the block, paddy jammed in ce | Patrika News

ब्लाक में रिकार्ड 1 अरब से ज्यादा की हुई धान खरीदी, केन्द्रों में जाम हो रहा धान

locationराजनंदगांवPublished: Feb 16, 2020 09:23:58 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

13340 किसानों का बिक चुका धान

Record over 1 billion paddy purchased in the block, paddy jammed in centers

जाम… खैरागढ़ ब्लाक के सभी केंद्रों में इस साल रिकार्ड धान खरीदी हुई है। परिवहन गति धीमी होने से केंद्रों जाम लग रहा है।

राजनांदगांव / खैरागढ़. धान खरीदी के अंतिम चरण में आए धान की बंपर आवक के चलते इस बार की खरीदी एक अरब से ऊपर निकल गई है। पूर्व निर्धारित तिथि 15 फरवरी तक खैरागढ़ बैंक के तहत आने वाले 7 समितियों में अब तक रिकार्ड 1 अरब 4 करोड़ 83 लाख रूपए की धान खरीदी हो चुकी है। सात समितियों में अब तक कुल 13340 किसानों ने अपना धान बेचा है, अब कुछेक किसान ही शेष बचे है। समितियोंं में अब तक 5 लाख 75 हजार 214 क्विटंल धान की खरीदी की जा चुकी है।
अमलीपारा में सबसे ज्यादा किसानों ने बेचा धान
खैरागढ़ की अमलीपारा धान खरीदी समिति में सबसे ज्यादा 2921 किसानों ने अब तक अपना धान बेचा है। यहां अब तक कुल 1 लाख 33 हजार 932 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई है। आमदनी समिति में 1480 किसानों से 62262 क्विंटल, बढ़ईटोला समिति में 1936 किसानों से 74548 क्ंिवटल, डोकराभाठा समिति में 1392 किसानों से 63854 क्ंिवटल, सलोनी समिति में 2268 किसानों से 89789 क्ंिवटल, जालबांधा समिति में 1854 किसानों से 82099 क्ंिवटल, और मड़ौदा समिति में 1489 किसानों से 68729 क्ंिवटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
लिंकिंग में गिरी वसूली
किसानों से ऋणों के खिलाफ होने वाली खरीदी में इस बार खैरागढ़ की सात समितियां पिछड़ गई है। अब तक हुई कुल धान खरीदी में 38 फीसदी खरीदी ही लिंकिंग में की गई है। किसानों से लिंकिंग खरीदी में अब तक 40 करोड़ 9 लाख रूपए की वसूली हो पाई है। समितियों से किसानों को एक अरब से अधिक का ऋण वितरित किया गया था।
आखिरी सप्ताह में पहुंचेगा बाकी धान
शासन द्वारा धान खरीदी की तिथि में पांच दिन की बढ़ोत्तरी किए जाने से खरीदी अब 20 फरवरी गुरूवार तक चलेगी। हालांकि समितियों में लगभग किसानों के धान पहुँच चुके है फिर भी बचे किसानों के धान इन पांच दिनों में समितियों में पहुंचेंगे जिसके लिए समितियों में अंतिम तैयारियां की गई है। बताया गया कि कुछेक समितियों में ही धान की आवक हो पाएगी। अधिकांश समितियों में किसानों का लगभग पूरा धान बिक चुका है। प्रशासन ने इसके लिए समितियों को अतिरिक्त दिशा निर्देश जारी किए है। शनिवार को एसडीएम निष्ठा पांडे तिवारी ने समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर खरीदी के आखिरी दिनों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और खरीदी प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली।
आधे से ज्यादा परिवहन आधा समितियों में बाकी
धान खरीदी की शुरूआत से ही बंपर आवक होने के कारण धान का परिवहन सबसे बड़ी समस्या बनी रही। शुरूआत में परिवहन में देरी के बाद गति पकड़ी थी लेकिन अंतिम चरण में हो रही धान खरीदी के बाद भी अब तक केवल 56 फीसदी धानों का ही परिवहन हो पाया है। बताया गया कि अब तक कुल खरीदी में 1 लाख 69 हजार क्ंिवटल धान का परिवहन मिलर्स द्वारा किया गया है जबकि संग्रहण केन्द्र में 1 लाख 53 हजार क्विंटल धान का परिवहन किया गया है। समितियों में अब भी 2 लाख 52 हजार क्विंटल से अधिक धान परिवहन के इंतजार में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो