scriptकान्हा में नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे, अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर | Road accident in Rajnandgaon, three killed | Patrika News

कान्हा में नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे, अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

locationराजनंदगांवPublished: Jan 03, 2022 08:07:28 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

युवकों की कार पहाड़ी मानपुर के पास 15 फीट पुल के नीचे गिर गई। घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। व

कान्हा में नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे, अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

कान्हा में नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे, अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

राजनांदगांव. नए साल का जश्न मनाने कान्हा-किसली जा रहे युवकों की कार पहाड़ी मानपुर के पास 15 फीट पुल के नीचे गिर गई। घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार देर रात की बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक सीजी 07 वीवाय 0956 भिलाई की ओर से कान्हा-किसली की ओर जा रही थी। शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार कार पहाड़ी मानपुर के पास अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इन लोगों की हुई है मौत, पुलिस जांच में जुटी
हादसे में रायपुर निवासी आयुष देवांगन 21 साल, धनेश्वरी खरे 20 साल के अलावा कोंडागांव निवासी आयुष की मौत हुई है। वहीं मधु राय सिंग 18 साल रायपुर, ऋषि राजपूत 22 साल एवं करण 25 साल निवासी रायपुर घायल है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।
यह भी पढ़ें
शराब भट्ठी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत, एक ही हालत गंभीर
….

शादी के लिए लड़का देखने जा रहे वाहन पेड़ से टकाराई
राजनांदगांव के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के पेन्ड्रीकला गांव के पास शादी के लिए लड़का देखने जाते समय एक चार पहिया (बोलेरो) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार पहिया में सवार 7 लोग घायल हुए हंै। इसमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुंदेलीकला से यादव परिवार शादी के लिए लड़का देखने कार में सवार होकर डोंगरगांव जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार पेंड्रीकला गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। 108 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
गाड़ी के परखच्चे उड़े, एक बच्चा भी गंभीर
यादव परिवार बोलेरो क्रमांक सीजी 08 ए 9686 में सवार होकर बुंदेली से डोंगरगांव जा रहे थे। इस दौरान पेन्ड्रीकला के पास कार पेड़ से टकरा गई। घटना इतना जबरदस्त था कि कार के सामने के हिस्से के पचखच्चे उड़ गए। घटना में कार चालक संजय यादव के अलावा इसमें सवार मोहन यादव, सोनू यादव, टिकेश्वर यादव, गंगा सागर यादव, सुखदेव यादव और एक बच्चा 16 वर्ष का नारद को चोटे आई है। इसमें बच्चा नारद सहित दो युवकों को गंभीर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में 10 से 12 लोग सवार थे, जिसमें 7 लोगों को चोटे आई है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो