scriptवृद्धाश्रम पहुंच कलक्टर ने की ऐसी पहल और वृद्धों में छाई खुशी की लहर … | Such initiatives of the old age gate collector and the wave of happine | Patrika News

वृद्धाश्रम पहुंच कलक्टर ने की ऐसी पहल और वृद्धों में छाई खुशी की लहर …

locationराजनंदगांवPublished: Nov 10, 2018 05:47:06 pm

Submitted by:

Nitin Dongre

बुजुर्गों की समस्या हल करने लगाएंगे कैंप

system

वृद्धाश्रम पहुंच कलक्टर ने की ऐसी पहल और वृद्धों में छाई खुशी की लहर …

राजनांदगांव. कलक्टर भीम सिंह ने इस बार दीपावली वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बिताई। उन्होंने दो घंटे उनके बीच गुजारे और उनके सुखदुख साझा किए। इससे पहले कलेक्टर ने अधिकारियों को वृद्धाश्रम भेजकर उनसे बुजुर्गों के लिए आवश्यक सुविधाओं के बाबत जानकारी ली थी। बुजुर्गों ने अधिकारियों को बताया था कि ठंड आने वाली है और बड़ी समस्या ठंड में कपड़े धोने और नहाने को लेकर होती है। अधिकारियों ने यह जानकारी कलक्टर को दी।
सिंह ने वृद्धाश्रम में 3 गीजर लगाने के निर्देश दिए तथा एक आटोमैटिक वाशिंग मशीन की सुविधा देने के निर्देश दिए। सिंह से जब वरिष्ठ नागरिक मिले तो उन्होंने बहुत खुशी जताई। बुजुर्गों ने कहा कि बहुत से लोग दीवाली में और शुभ अवसरों पर हमारे बीच आते हैं। वे अपनी खुशियां हमसे साझा करते हैं। हमें बहुत अच्छा लगता है। वे मिठाइयां और अन्य उपहार लाते हैं। फिर भी कई बार हमें लगता है कि अगर वे हमसे हमारी आवश्यकता पूछते तो ज्यादा अच्छा होता क्योंकि दीवाली जैसे मौके पर लोग बहुत सी मिठाइयां लाते हैं जिन्हें हम उपयोग भी नहीं कर पाते। उन्होंने कलक्टर से कहा कि यह सबसे अच्छा उपहार है दीपावली का। ठंड हम बुजुर्गों की सबसे बड़ी दुश्मन है।
अब गीजर लग गया है तो हम सुबह अच्छे से स्नान कर पाएंगे। कपड़े धोने की हमारी परेशानी भी दूर हो जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि आप लोगों के बीच आकर हमेशा बहुत अच्छा लगता है। हम सभी सेवाभावी लोगों से अपील भी करेंगे कि जब भी आपके पास आएं, आपकी जरूरतों के बारे में पूछ लें। इससे वे ज्यादा बेहतर तरीके से आपकी सेवा कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली बार भी कलक्टर सिंह ने वृद्धाश्रम का भ्रमण किया था।
सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा

बुजुर्गों ने कहा कि यह काफी उपयोगी साबित हुई और हमेशा इमरजेंसी में उपलब्ध रहती है। बुजुर्गों ने पिछली बार चहारदीवारी बनाये जाने के लिए भी आग्रह किया था। उसे बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि आप लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने में सहजता हो, इसके लिए वृद्धाश्रम में ही कैंप का आयोजन किया जाएगा ताकि जरूरी शासकीय कार्यों के लिए आपको कार्यालयों में भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि प्रशासन समता मंच के साथ मिलकर कैंपस के सौंदर्यीकरण की दिशा में भी कार्य करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो