विभाग द्वारा फंड की व्यवस्था नहीं
अंग्रेजी कक्षा एक और छह के संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर उधारी में व्यवस्था बनाई गई है। कक्षा एक का संचालन प्राशा क्रं एक में किया जाना है यहां अतिरिक्त कमरे का रंग रोगन कर उसे अंग्रेजी स्कूल के माफिक बनाने के लिए पोताई ब्लैकबोर्ड सहित पंखो की व्यवस्था फिलहाल उधारी में की गई है। यही हाल कक्षा छह के लिए प्रस्तावित आंग्ल पूर्व माशा में है। प्रशासन के आदेश की स्थानीय स्तर पर तैयारी के बाद भी अभी तक विभाग द्वारा फंड की व्यवस्था नही की जा सकी है।

अंग्रेजी माध्यम में कैसे हो पाएगी पढ़ाई
अंगे्रजी कक्षाओं के संचालन मे पालकों ने जिस लिहाज से रूचि दिखाई है उस हिसाब से व्यवस्था बनाने मे काफी देरी हो रही है। फंड की व्यवस्था नहीं होने के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाई जाने वाली अंग्रेजी पुस्तकेें भी अभी तक नही मिल पाई है। जिसके कारण कक्षाओं का संचालन फिलहाल शिक्षकों द्वारा अन्य व्यवस्था कर किया जा रहा है इन कक्षाओं के लिए लगभग छह शिक्षकों की व्यवस्था भी विभाग को करना है लेकिन सोमवार तक इसका आदेश नही हो पाया है जिसके कारण अंगे्रेजी कक्षाओ के संचालन मे देरी हो रही है।

निजी स्कूलों के छात्रों ने लिया है दाखिला
प्रदेश भर में प्रयोग के तौर पर शुरू की गई दो अंग्रेजी कक्षाओं के संचालन को ब्लाक मे बेहतर प्रतिसाद मिला है। कक्षा छह मे आधा दर्जन से अधिक छात्र मंहगें निजी स्कूलों को छोड़ कर दाखिला लिया है तो कई शासकीय कर्मचारियों ने भी इसमे रूचि दिखाते अपने बच्चों को यहां प्रवेश कराया है अब देरी केवल विभागीय स्तर पर हो रही है।
बीईओ खैरागढ़ महेश भुआर्य ने कहा कि दोनों कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। दोनों कक्षाओं में अब तक 32- 32 बच्चों का दाखिला हो चुका है। स्थानीय स्तर पर व्यवस्था बना ली गई है। पुस्तकें और शिक्षकों की व्यवस्था भी की जा रही है। एक-दो दिन में पूरी व्यवस्था के साथ अंग्रेजी कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।