सावन के आखिरी सोमवार और आखिरी दिन होने के चलते सुबह से शिवालयों में पूजा-अर्चना के बाद ही इलाके में राखी का पर्व मनेगा। सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण लोग बड़ी संख्या में शिवालय पहुंचेंगे। सावन माह का पर्व इस बार सोमवार से ही शुरू होकर सोमवार को ही खत्म हो रहा है। इसी दिन राखी के कारण लोगों में उत्साह है। मंदिरों में पूजा-पाठ शिवालयों में अभिषेक के बाद रक्षाबंधन का पर्व शुरू होगा। रक्षाबंधन के लिए इस बार मुहुर्त की दिक्कत भी नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक मुहुर्त के चलते भी आज मंदिरों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ होगी।
बसों का संचालन नही आवाजाही रहेगी कम कोरोना संक्रमण के चलते बसों का संचालन बंद होने से रक्षाबंधन के दौरान होने वाली आवाजाही पर ब्रेक लगेगा। रक्षाबंधन के दौरान अधिकांश बहने भाईयों के पास नहीं पहुंच पाएगी। अन्य समय में इलाके में रक्षाबंधन पर्व पर बसों में भीड़ का आलम दो दिन पहले से ही शुरू हो जाता रहा है। इस बार बसों का संचालन बंद होने से आवजाही अपेक्षाकृत कम रहने की उम्मीद है। घरों में ही भाईयों की कलाई राखियों से सजेगी। बाइक सहित निजी वाहनों से भी आवजाही की उम्मीद कम है। अन्य जिलों में आवाजाही के लिए ई-पास अनिवार्य किए जाने के बाद लोग बाहर जाने से कतरा रहे हैं।