script

महाशिवरात्रि पर्व पर निकली नगर में भव्य महाकाल यात्रा, शिवभक्ति में झूमे भक्तगण

locationराजनंदगांवPublished: Feb 21, 2020 11:09:43 am

Submitted by:

Nakul Sinha

पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान की अपील शिव मंदिरों को रखें प्लास्टिक से मुक्त

The grand Mahakal Yatra in the city turned out on the occasion of Maha Shivaratri festival

पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान की अपील शिव मंदिरों को रखें प्लास्टिक से मुक्त

राजनांदगांव. महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शहर में शिवभक्तों ने महाकाल यात्रा का आयोजन किया। भगवान शंकर की आकर्षक झांकियों के साथ भक्त भोलेनाथ की भक्ति में डूबे रहे। आयोजन की खास बात यह रही कि मुख्य आयोजक कांंग्रेस नेता निखिल द्विवेदी के आह्वान पर सभी दलों के लोगों ने स्वस्फूर्त भागीदारी निभाई। पत्रिका समूह के आह्वान के परिप्रेक्ष्य में द्विवेदी ने लोगों से रैली में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया और रैली पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रही। राजनांदगांव में पहली बार निकाली गई महाकाल यात्रा में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर था। माथे पर चंदन के लेप लगाए शिवभक्तों ने शोभायात्रा के साथ पूरे शहर में भ्रमण किया।
नगर में रही महाशिवरात्रि की धूम
महाकाल यात्रा दोपहर गुरुद्वारा चौक से शुरु हुई और मंडी चौक, मानव मंदिर, दुर्गा चौक से होते हुए मस्जिद चौक पहुंची। यहां से भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग होते हुए गायत्री मंदिर चौक से होते हुए महाकाल यात्रा का समापन सर्वेश्वर दास स्कूल प्रांगण में हुआ। जिसमें महाकाल के शिव-पार्वती बने बच्चे महाकाल यात्रा में झांकी के स्वरूप में बच्चे महादेव और पार्वती के रूप में दिखाई दिए। साथ ही भगवान महाकाल की आकर्षक झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। बाजे-गाजे के साथ निकली महाकाल यात्रा में शिवभक्त भगवान शंकर की भक्ति गीतों में झूमते नजर आए।
अच्छी रही उपस्थिति
महाकाल यात्रा का आह्वान करने वाले कांंग्रेस नेता निखिल द्विवेदी सहित उनकी पूरी टीम यात्रा को व्यवस्थित करने में जुटी रही। यात्रा में राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक संगठनों ने अच्छी उपस्थिति दी। महाकाल यात्रा में महापौर हेमा देशमुख, पूर्व महापौर शोभा सोनी, पार्षद सुनीता फडऩवीस, विनय झा, शरद पटेल, गणेश पवार, नीलू शर्मा, शारदा तिवारी, करूणा यादव, ऋषिदेव चौधरी, कमलेश सूर्यवंशी सहित बडी़ संख्या में लोग मौजूद रहे।
अपील- प्लास्टिक को नो
महाकाल यात्रा के संयोजक कांंग्रेस नेता ने पत्रिका समाचार पत्र के स्वर्णिम भारत अभियान से प्रेरित होते हुए महाकाल यात्रा में मौजूद भक्तों से शिव मंदिरों को महाशिवरात्रि के मौके पर प्लास्टिक से मुक्त रखने का आह्वान किया। लोगों से आग्रह किया गया है कि प्लास्टिक की थैलियों में पूजा सामग्री और प्रसाद न लाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो