scriptवन मंत्री की नाराजगी पड़ी भारी, राजनांदगांव जिले में सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर | Transfer of seven Tehsildars and Naib Tehsildars in Rajnandgaon | Patrika News

वन मंत्री की नाराजगी पड़ी भारी, राजनांदगांव जिले में सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर

locationराजनंदगांवPublished: Oct 19, 2020 01:57:19 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने खैरागढ़ और डोंगरगांव अनुविभाग में राजस्व मामलों के निराकरण में देरी को लेकर नाराजगी जताई थी।

वन मंत्री की नाराजगी पड़ी भारी, राजनांदगांव जिले में सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर

वन मंत्री की नाराजगी पड़ी भारी, राजनांदगांव जिले में सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर

राजनांदगांव. जिले में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद सात तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। रविवार देर शाम जारी ट्रांसफर लिस्ट में अपना नाम देखकर कई अधिकारी सकते में आ गए हैं। दरअसल समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने खैरागढ़ और डोंगरगांव अनुविभाग में राजस्व मामलों के निराकरण में देरी को लेकर नाराजगी जताई थी। स्थानीय विधायकों ने भी इस मामले की मंत्री से शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए वनमंत्री ने दोनों अनुविभागों के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर के निर्देश दिए थे।
Read more: कवर्धा: तहसील कार्यालय में किसानों से 100-100 रुपए रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप ….

इनका हुआ तबादला
राजनांदगांव जिले के जिन तहसीलदारों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें आनंद बंजारे को छुईखदान, नायब तहसीलदार हुलेश्वरनाथ खुटे को अंबागढ़ चौकी, भूपेंद्र कुमार नेताम को डोंगरगांव, मनीषा देवांगन को डोंगरगढ़, परमेश्वरी लाल मंडावी को खैरागढ़, लीलाधर कंवर को खैरागढ़ और नायब तहसीलदार रश्मि दुबे को खैरागढ़ तहसील में पदस्थ किया गया है।
दो महिला अधिकारियों का भी किया तबादला
राजस्व मामलों को लेकर लापरवाही बरतना तहसीलदारों को भारी पड़ गया। रविवार देर शाम जिला प्रशासन की तबादला सूची में दो महिला अधिकारियों का भी नाम है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की समीक्षा बैठक में मंत्री खासे नाराज हो गए थे। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती का आदेश कलेक्टर को भी दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो