scriptइंसान और मवेशियों पर गिरी आसमान से आफत की बिजली, दो मछुआरों सहित 39 पशुओं की मौत, दस लोग घायल | Two people died due to sky lightning in Rajnandgaon chhattisgarh | Patrika News

इंसान और मवेशियों पर गिरी आसमान से आफत की बिजली, दो मछुआरों सहित 39 पशुओं की मौत, दस लोग घायल

locationराजनंदगांवPublished: Oct 07, 2020 01:13:32 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

डोंगरगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर के लाल माटी नहर में मछली पकडऩे गए मछुआरों पर गाज गिर गई। इस घटना में 2 मछुआरों की मृत्यु हो गई। वहीं 10 अन्य घायलों का इलाज छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

इंसान और मवेशियों पर गिरी आसमान से आफत की बिजली, दो मछुआरों सहित 39 पशुओं की मौत, दस लोग घायल

इंसान और मवेशियों पर गिरी आसमान से आफत की बिजली, दो मछुआरों सहित 39 पशुओं की मौत, दस लोग घायल,इंसान और मवेशियों पर गिरी आसमान से आफत की बिजली, दो मछुआरों सहित 39 पशुओं की मौत, दस लोग घायल,इंसान और मवेशियों पर गिरी आसमान से आफत की बिजली, दो मछुआरों सहित 39 पशुओं की मौत, दस लोग घायल

राजनांदगांव/सड़क-चिरचारी. डोंगरगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर के लाल माटी नहर में मछली पकडऩे गए मछुआरों पर गाज गिर गई। इस घटना में 2 मछुआरों की मृत्यु हो गई। वहीं 10 अन्य घायलों का इलाज छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। चिचोला पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के ही अन्य ग्रामों से आए 19 मछुआरे मंगलवार दोपहर को नहर में मछली पकड़ रहे थे। वहीं दोपहर डेढ़ बजे मौसम में अचानक बदलाव और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान मछली पकड़ रहे मछुआरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में नारायणगढ़ निवासी रोहित निषाद 50 वर्ष तथा रामपुर निवासी भरोसा निषाद 55 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घायलों से मिलने पहुंची खुज्जी विधायक
घटना में 10 मछुआरे डीलूराम पिता पलटन 45 वर्ष नारायणगढ़, गजभान पिता रजनू केवट 70 साल रामपुर, पीलाराम पिता कालूराम 48 वर्ष नारायणगढ़, जयचंद पिता चतुर गोंड 44 वर्ष, परदेसीराम पिता ईश्वर 48 वर्ष रामपुर, छतरीराम पिता विजयराम 33 वर्ष नारायणगढ़, सुखनंदन निषाद पिता भंडारी निषाद 30 वर्ष रामपुर, अजय निषाद पिता देवानंद निषाद 35 वर्ष रामपुर, हरदूराम पिता भागूराम निषाद 30 वर्ष खोबाटोला, केशवराम पिता भगतराम निषाद उम्र 42 खोबाटोला घायल हुए हैं, जिनका इलाज छुरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बता दें कि इस घटना में घायलों के कमर हाथ और कंधे में क्षति पहुंची है। इस दौरान घायलों से मिलने खुज्जी विधायक छन्नी साहू भी हॉस्पीटल पहुंची थीं, जहां उन्होंने घायलों को ढांढस बंधाया और पूरी व्यवस्था के साथ इलाज करने के लिए निर्देशित किया।
चार लाख मुआवजे का है प्रावधान
घटना के बाद घायलों का हाल चाल पहुंचे आरके बंजारे तहसीलदार छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने चर्चा में बताया कि यह मामला डोगरगढ़ तहसील का है। प्राकृतिक आपदा आकाशीय बिजली गिरने पर मृतक को 4 लाख रुपए मुआवजा देने प्रावधान है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को भी राहत राशि दी जाती है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
इंसान और मवेशियों पर गिरी आसमान से आफत की बिजली, दो मछुआरों सहित 39 पशुओं की मौत, दस लोग घायल
आकाशीय बिजली गिरने से बम्हनी भाठा में 39 मवेशियों की मौत
डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम बम्हनीभांठा में आकाशीय बिजली गिरने से 39 पशुओं की मृत्यु हो गई। खबर मिलने पर विधायक दलेश्वर साहू तत्काल घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात किए और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार डोंगरगांव शिव कंवर को निर्देश दिया कि तत्काल मवेशियों के मालिकों को आपदा राहत राशि जारी करने प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें। उनके साथ जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर साहू, मयंक यदु, प्रदेश किसान कांग्रेस सचिव महेंद्र वैष्णव, स्थानीय सरपंच देव सिंह, सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो