scriptमरे सांप को निकालने उतरे थे कुएं में, हुआ कुछ ऐसा दो लोगों की लाश आई बाहर, दहशत में ग्रामीण | Two people died in Rajnandgaon due to gas leakage in the well | Patrika News
राजनंदगांव

मरे सांप को निकालने उतरे थे कुएं में, हुआ कुछ ऐसा दो लोगों की लाश आई बाहर, दहशत में ग्रामीण

खैरागढ़ थानाक्षेत्र के गाड़ाघाट गांव में कुएं में मरे हुए सांप को निकालने उतरे दो ग्रामीणों की दम घुटने (gas leakage in well) से मौत हो गई है। सांप को बाहर निकालने खेत मालिक रविन्द्र सिंह ठाकुर कुंआ में नीचे उतरा हुआ था।

राजनंदगांवSep 10, 2019 / 01:24 pm

Dakshi Sahu

मरे सांप को निकालने उतरे थे कुएं में, हुआ कुछ ऐसा दो लोगों की लाश आई बाहर, दहशत में ग्रामीण

मरे सांप को निकालने उतरे थे कुएं में, हुआ कुछ ऐसा दो लोगों की लाश आई बाहर, दहशत में ग्रामीण

राजनांदगांव. खैरागढ़ थानाक्षेत्र के गाड़ाघाट गांव में कुएं में मरे हुए सांप को निकालने उतरे दो ग्रामीणों की दम घुटने से मौत हो गई है। मौत का कारण में कुएं में ऑक्सीजन गैस की कमी और मीथेन गैस की अधिकता होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।
Read more: Big Breaking: गणेश पंडाल में चल रही थी पूजा इधर भीड़ के सामने चाकू मारकर कर दी युवक की हत्या ….

कुएं के अंदर हो गए बेहोश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ाघाट निवासी रविन्द्र सिंह ठाकुर का सड़क किनारे खेत है। खेत में स्थित कुएं के पानी का गांव के लोग निस्तारी व पेयजल के लिए इस्तेमाल करते हैं। कुएं के पानी में सांप मरा हुआ दिखाई दिया। सांप को बाहर निकालने खेत मालिक रविन्द्र सिंह ठाकुर कुआं में नीचे उतरा हुआ था। इस दौरान वह बेहोश हो गया। इसके बाद एक अन्य ग्रामीण द्वारिका महफील क्षत्रिय भी नीचे उतरा और वह भी बेहोश हो गया।
Read more: गर्लफ्रेंड को छेडऩे पर विवाद, बीच सड़क युवक को चाकू से गोदा, तड़पता देख भी एंबुलेंस चालक का नहीं पसीजा दिल ….

डेढ़ फीट था कुआ के अंदर पानी
खैरागढ़ टीआई प्रदीप सोरी ने बताया कि मरे सांप को निकालने नीचे उतरे रविन्द्र सिंह पिता रामाधार बेहोश होकर कुआं में ही गिर गया। इसके बाद बचाव के लिए नीचे उतरे द्वारिका पिता देवनाथ भी बेहोश होकर नीचे गिर गया। दोनों के नीचे बेहोश होकर गिरने से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गया घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस और डॉक्टर भी नहीं बचा पाए जान
मौके पर पुलिस एसडीएम व डॉक्टर भी पहुंचे और लोगों को कुएं से दूर रहने हिदायत दी गई। रस्सी से जुगाड़ लगाकर दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान दोनों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि कुआं के अंदर गैस का रिसाव हो रहा है। इसकी वजह से दम घुटने से रविन्द्र सिंह और द्वारिका की मौत हुई है। टीआई सोरी ने बताया कि कुआं में पानी करीब डेढ़ फीट ही था। टीआई खैरागढ़ प्रदीप सोरी ने बताया कि गाड़ाघाट गांव में मरे सांप को निकालने व कुएं की सफाई के लिए नीचे उतरे दो ग्रामीणों की दम घुटने से मौत हुई है। कुएं में गैस रिसाव होने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो