scriptChhattisgarh election: भाजपा प्रवेश करते ही वर्मा ने लगाए गंभीर आरोप | Verma faces serious charges after entering BJP | Patrika News

Chhattisgarh election: भाजपा प्रवेश करते ही वर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

locationराजनंदगांवPublished: Nov 10, 2018 09:29:44 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

बसपा-जोगी के डोंगरगांव प्रत्याशी अशोक वर्मा ने किया भाजपा प्रवेश

chhattisgarh election

भाजपा प्रवेश करते ही वर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

राजनांदगांव / डोंगरगांव. मतदान के तीन दिवस पूर्व ही बसपा-जोगी कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रवेश कर गठबंधन पार्टी को बड़ा झटका दिया है। ऐसे में अब बीजेपी की पैठ और मजबूत होते दिख रही है। भाजपा की रीति नीति व डोंगरगांव विधानसभा प्रत्याशी मधुसूदन यादव की मिलनसारिता, कार्यकुशलता, सक्षम नेतृत्व को देखते बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी अशोक वर्मा ने शुक्रवार भाजपा प्रवेश कर लिया। हालांकि अब किसी दूसरी पार्टी ने किसी प्रत्याशी के प्रवेश से किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है लेकिन छजकां पार्टी को अपने बसपा प्रत्याशी के इस कदम से काफी नुकसान दिख रहा है।
भाजपाईयों ने वर्मा का किया स्वागत
मिली जानकारी के अनुसार 9 नवबर 2018 दिन शुक्रवार को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पुरैना में भाजपा प्रत्याशी की सभा थी, इस दौरान अशोक वर्मा ने भाजपा में प्रवेश ले लिया है। भाजपा प्रत्याशी ने उनको भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष भरत वर्मा, जिला अध्यक्ष मूलचंद लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिन्हा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रशांत कोडापे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छजकां के कार्यकर्ता थाम रहे दूसरी पार्टी का दामन
बता दें कि समझौते में बहुजन समाज पार्टी को यह सीट छजका से मिली थी, लेकिन समझौते की घोषणा के बाद से ही जोगी कांग्रेस के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोगी कांग्रेस का दामन छोड़कर अन्य पार्टी की ओर रूख कर गए थे। वहीं अनेक लोग चुपचाप घर बैठ गए थे, ऐसे में बसपा और जोगी कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी अशोक वर्मा को संसाधनों के साथ कार्यकर्ताओं की कमी से भी जूझना पड़ रहा था।
भाजपा प्रवेश करते ही लगाए गंभीर आरोप
भाजपा प्रवेश करते ही अशोक वर्मा ने भरे सभा में आरोप लगाया अपनी फजीहत होती देख कल जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कतिपय कर्ताधर्ताओं द्वारा उन्हें भाजपा प्रवेश न करने के लिए 20 लाख रुपये की पेशकश की गई थी। अब मतदान के तीन दिन पूर्व प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशी द्वारा भाजपा का दामन थाम लेने से भाजपा को फायदा होने सहित लोधी और कुर्मी वोटों का सीधा फायदा भाजपा को पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो