scriptBreaking: राजनांदगांव कलेक्टर और महापौर ने दिखाई अमिट स्याही वाली उंगली तो लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत | Voting in Rajnandgaon, CG Election 2018 | Patrika News

Breaking: राजनांदगांव कलेक्टर और महापौर ने दिखाई अमिट स्याही वाली उंगली तो लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत

locationराजनंदगांवPublished: Nov 12, 2018 12:16:13 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

राजनांदगांव जिले के छह विधानसभा सीटों में मतदान जारी है। इसी बीच सुबह १० बजे कलेक्टर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह ने वोट डाला।

patrika

Breaking: राजनांदगांव कलेक्टर और महापौर ने दिखाई अमिट स्याही वाली उंगली तो लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत

राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले के छह विधानसभा सीटों में मतदान जारी है। इसी बीच सुबह १० बजे कलेक्टर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह ने वोट डाला। उन्होंने मतदान केंद्र से बाहर आकर लोगों से ज्यादा-ज्यादा संख्या में आकर वोट डालने के अपील की। अमिट स्याही वाली उंगली दिखाया तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।
इधर राजनांदगांव सांसद व सीएम डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह मतदान केंद्रों के बाहर लोगों से जनसंपर्क करते नजर आए। उन्होंने मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में रहकर लोगों से हाल चाल पूछा। इधर राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए घर में बैठे लोगों से मतदान करने की अपील की। राजनांदगांव की सभी सीटों पर जोर-शोर से मतदान चल रहा है। फिलहाल 11 बजे तक जिले में 25 फीसदी मतदान हो चुका है। केंद्रों के बाहर लोगों की अभी भी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है।
patrika
जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता
खैरागढ़ विधानसभा
– कुल दो लाख एक हजार 701 मतदाता हैं, इसमें एक लाख एक हजार 052 पुरूष, एक लाख 641 महिला और आठ तृतीय वर्ग के मतदाता शामिल हैं।
डोंगरगढ़ विधानसभा
– 1 लाख 94 हजार 042 मतदाता है, इनमें 97 हजार 473 पुरूष, 96 हजार 562 महिला तथा सात तृतीय वर्ग के मतदाता शामिल है।

राजनांदगांव विधानसभा
– कुल एक लाख 97 हजार 480 मतदाता है, इनमें 97 हजार 597 पुरूष, 99 हजार 879 महिला और चार तृतीय वर्ग के मतदाता हैं।
patrika
डोंगरगांव विधानसभा
– कुल एक लाख 88 हजार 891 मतदाता है, इनमें 94 हजार 714 पुरूष, 94 हजार 173 महिला और चार तृतीय वर्ग के मतदाता शामिल हैं।

खुज्जी विधानसभा
– कुल एक लाख 79 हजार 268 मतदाता हैं, इनमें 88 हजार 897 पुरूष, 90 हजार 370 महिला और एक तृतीय वर्ग का मतदाता हैं।
मोहला-मानपुर विधानसभा
– कुल एक लाख 56 हजार 016 मतदाता हैं, इनमें 77 हजार 109 पुरूष, 78 हजार 903 महिला और चार तृतीय वर्ग के मतदाता हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो