scriptदो बच्चे रहते हुए महिला ने BF से कर ली दूसरी शादी, अब ऐसी मौत देखकर लोगों में फैली सनसनी | Woman dead body found in here house in somni | Patrika News

दो बच्चे रहते हुए महिला ने BF से कर ली दूसरी शादी, अब ऐसी मौत देखकर लोगों में फैली सनसनी

locationराजनंदगांवPublished: Apr 15, 2019 05:17:48 pm

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।

CG News

दो बच्चे रहते हुए महिला ने BF से कर ली दूसरी शादी, अब ऐसी मौत देखकर लोगों फैली सनसनी

राजनांदगांव. यहां के सोमनी थाना क्षेत्र के ककरेल गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला की लाश घर में ही संदिग्ध अवस्था में मिली। महिला के गले में चोट के निशान थे। आपको बता दें कि महिला ने शादी के बाद अपने ब्वायफ्रेंड के साथ दूसरी शादी कर ली थी। अब महिला की घर में उसकी ऐसी मौत देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

शादी-शुदा महिला ने भाग कर की थी प्रेमी से शादी
बताया जा रहा है कि मृतक महिला कमला बाई महमरा की निवासी थी। 7 साल पहले महिला ने ज्ञानचंद के साथ भाग कर शादी की थी। मृतक महिला की पहले पति से दो बच्चे हैं। फिलहाल महिला की मौत का मामला संदिग्ध है और उसकी हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

हत्या की आशंका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ककरेल निवासी 28 वर्षीय कमला बाई पति ज्ञानचंद बघेल की लाश घर में ही संदिग्ध अवस्था में मिली है। बताया जा रहा है कि महिला के गले में चोट के निशान है। वहीं रात तक महिला सही सलामत दी और सुबह घर में ही वह मृत अवस्था में पाई गई है। गले में निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा।

महिला की मौत संदिग्ध नजर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
नवी मोनिका पांडेय, टीआई सोमनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो