scriptलॉकडाउन में तीन बच्चों के साथ कीटनाशक पी रही थी मां, महिला पुलिसकर्मी ने दिखाई ऐसी सूझबूझ बच गई चारों जिंदगी | Women police personnel saved four lives in Rajnandgaon | Patrika News

लॉकडाउन में तीन बच्चों के साथ कीटनाशक पी रही थी मां, महिला पुलिसकर्मी ने दिखाई ऐसी सूझबूझ बच गई चारों जिंदगी

locationराजनंदगांवPublished: Apr 22, 2020 01:31:00 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

महिला घरेलू विवाद के बाद बच्चों के साथ आत्महत्या करने के लिए कीटनाशक को घोल चुकी थी, सिर्फ पीना बाकी था। (Rajnandgaon police)

लॉकडाउन में तीन बच्चों के साथ कीटनाशक पी रही थी मां, महिला पुलिसकर्मी ने दिखाई ऐसी सूझबूझ बच गई चारों जिंदगी

लॉकडाउन में तीन बच्चों के साथ कीटनाशक पी रही थी मां, महिला पुलिसकर्मी ने दिखाई ऐसी सूझबूझ बच गई चारों जिंदगी

राजनांदगांव. सोमनी पुलिस की सूझबूझ व तत्परता से मंगलवार को ग्राम फूलझर में तीन मासूम बच्चे व एक महिला की जान बच गई। ये महिला घरेलू विवाद के बाद बच्चों के साथ आत्महत्या करने के लिए कीटनाशक को घोल चुकी थी, सिर्फ पीना बाकी था। मिली जानकारी अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम फुलझर में घरेलू विवाद के बाद एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर घर से निकल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
बच्चों को बरामद किया
थाना प्रभारी सुषमा सिंह ने इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए महिला को फोन लगाया और उसे बातों में उलझाकर रखते हुए साइबर सेल की मदद से उक्त महिला के मोबाइल का लोकेशन ट्रैक कराया। पहले उक्त महिला का लोकेशन मुढ़ीपार में मिला, जहां पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची, लेकिन महिला वहां नहीं मिली। इसके बाद उसका लोकेशन बिरेझर के खेत तरफ आया वहां टीम पहुंची और महिला के साथ तीनों बच्चों को बरामद किया गया।
वहां कीटनाशक के गंध से पुलिस सहम गई, लेकिन पूछताछ में महिला की 15 वर्षीय पुत्री ने बताया कि कीटनाशक को घोल चुके थे, पीए नहीं है। सभी का स्वास्थ्य केंद्र सोमनी में जांच कराया गया। इस कार्य में सोमनी प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक गणेश चौहान, आरक्षक विनाश झा, गौतम सिंह एवं अर्जुन ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।
सवा तीन किलो गांजा के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार, मामला
राजनांदगांव के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरातरई में दुर्ग जिले के तीन आरोपियों को करीब सवा तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई गांजे की कीमत 6900 रुपए आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुकबिर की सूचना पर आरोपी नीलेश पिता चिंताराम मेश्राम निवासी सुपेला भिलाई, नागेश्वर पिता छबीलाल वर्मा निवासी नंदनी नगर अहिवारा जिला दुर्ग को बाइक क्रमांक सीजी 07 बीएफ पर दो पैकेट गांजा के साथ दबोचा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो