script

अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, कहा गुंडे, बदमाशों और गलत कामों को शह देते हैं, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे

locationराजनंदगांवPublished: Oct 25, 2021 11:21:08 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली को पद से हटाने की मांग शहर कांग्रेस अध्यक्ष की है। दूसरी ओर आसिफ ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।

अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, कहा गुंडे, बदमाशों और गलत कामों को शह देते हैं, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे

अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, कहा गुंडे, बदमाशों और गलत कामों को शह देते हैं, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे

राजनांदगांव. शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के खिलाफ उत्तर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है और उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली को पद से हटाने की मांग शहर कांग्रेस अध्यक्ष की है। दूसरी ओर आसिफ ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
गुंडे बदमाशों का साथ देने का आरोप
शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गुंडे बदमाशों का साथ देने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर कांग्रेस भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा को एक ज्ञापन सौंपकर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।
गलत कामों में देते हैं साथ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि क्षेत्र के बदमाशों का साथ आसिफ अली देते हैं और पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने से भी वह मना करते हैं और थाने का घेराव करते हैं। लगभग 60-70 की संख्या में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन पहुंचकर कहा कि उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली वार्ड के अच्छे काम में अड़ंगा लगाते हैं और गलत लोगों का साथ देते हैं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब होता है।
वार्ड वासियों और उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि मामले को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में लाकर दोनों पक्षों के साथ बैठकर मामला सुलझा लिया जाएगा। उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन पहुंच कर कहा कि चिखली पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर के खिलाफ उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली मोर्चा खोल रहे हैं जिसमें उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के लोग उनके साथ नहीं है।
देंगे सामूहिक इस्तीफा
वार्ड के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को पद से नहीं हटाया जाने पर सभी सामूहिक इस्तीफा देंगे और अपने वार्ड में धरना प्रदर्शन भी करेंगे। अध्यक्ष उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव आसिफ अली ने बताया कि आरोप गलत है। चिखली पुलिस चौकी प्रभारी वार्ड में गलत चीजों को प्रश्रय देते हैं जिसका विरोध करने पर कुछ लोग उनका साथ देते हैं। जो लोग मेरे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं वो मेरे पदाधिकारी भी नहीं हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो