पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माड़ीतराई निवासी 22 वर्षीय सीमा, पिता कामता साहू के शादी को लेकर रिश्ते की बात चल रही थी। लड़का पक्ष लड़की को पसंद कर चले गए थे। लड़की पक्ष आगामी रविवार को लड़का का घर देखने जाने वाले थे। लड़की ने शनिवार को जहर सेवन कर ली।
मोहन के भाई ने सीमा के जहर सेवन करने की जानकारी उसके चाचा दिलीप साहू को दी गई। सीमा के परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान युवती दम तोड़ चुकी थी। घटना के बाद से सीमा का प्रेमी मोहन वर्मा फरार है। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते युवती के आत्महत्या की आशंका पर मर्ग कायम कर विवेचना मेें जुटी है। मृतक युवती के शव का पीएम करने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।