scriptखेत में धान रोपाई करने गए किसान परिवार पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे की मौत, पति-पत्नी सहित तीन घायल | Youth dies due to lightning in Rajnandgaon | Patrika News

खेत में धान रोपाई करने गए किसान परिवार पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे की मौत, पति-पत्नी सहित तीन घायल

locationराजनंदगांवPublished: Jul 25, 2021 01:36:12 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करने गए किसान परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए वहीं एक सदस्य की मौके पर मौत हो गई।

खेत में धान रोपाई करने गए किसान परिवार पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे की मौत, पति-पत्नी सहित तीन घायल

खेत में धान रोपाई करने गए किसान परिवार पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे की मौत, पति-पत्नी सहित तीन घायल

साल्हेवारा/गंडई/राजनांदगांव. जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करने गए किसान परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए वहीं एक सदस्य की मौके पर मौत हो गई। घटना जिले के ग्राम नचनिया की है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बाद परिवार अपने खेत में धान रोपाई के लिए गया था। जहां आकाशीय बिजली उन पर काल बनकर गिर गई। इस हादसे में किसान परिवार के बेटे की मौत हो गई। वहीं किसान सहित उनकी पत्नी और दूसरा बेटा घायल हो गया है। घटना 23 जुलाई शुक्रवार की बताई जा रही है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
बारिश से बचने झोपड़ी का लिया सहारा
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को ग्राम नचनिया में भारत गोड़ अपने दो बेटों और पत्नी के साथ खेत में धान रोपाई करने गया था। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वे पास में स्थित झोपड़ी में जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और भारत के बेटे दिनेश गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
तीनों की हालत बेहतर
झोपड़ी में बिजली गिरने से भारत पिता बहाल गोड़, मंजू पति भारत गोड़, व रामलाल पिता भारत गोड़ घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने उपचार के लिए साल्हेवारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को खतरे से बाहर बताया है। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो