script133.48 करोड़ से होगा बाघेरी प्रोजेक्ट का विस्तार | Bagheri project to be expanded with 133.48 crores | Patrika News

133.48 करोड़ से होगा बाघेरी प्रोजेक्ट का विस्तार

locationराजसमंदPublished: Feb 25, 2021 11:06:58 am

Submitted by:

jitendra paliwal

30 करोड़ रुपए खर्च होंगे राजसमंद व रेलमगरा पंचायत समिति में पेयजल योजना पर

133.48 करोड़ से होगा बाघेरी प्रोजेक्ट का विस्तार

133.48 करोड़ से होगा बाघेरी प्रोजेक्ट का विस्तार

नाथद्वारा (राजसमंद). विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के प्रयास से बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई नई घोषणाएं की गई। इसमें बाघेरी का नाका के साथ नंदसमंद बांध के जीर्णोद्धार को भी शामिल कर पेयजल के क्षेत्र में जबर्दस्त पहल की गई है। वहीं, नाथद्वारा में धार्मिक पर्यटन सर्किट स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में क्षेत्र की सबसे वृहद पेजयल परियोजना बाघेरी का नाका को क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना के अन्तर्गत और विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने 133 करोड़ 18 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। वहीं, नाथद्वारा शहर के पेयजल की लाइफ लाइन नंदसमंद बांध के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश के 18 बांधों के साथ शामिल कर 70 करोड़ 54 लाख रुपए की घोषणा की है। पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये मुख्यमंत्री के द्वारा राजसमंद पंचायत समिति व रेलमगरा में 30 करोड़ की घोषणा की गई। इसी प्रकार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नाथद्वारा व रेलमगरा में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की भी घोषणा की गई। गुंजोल से सायों का खेड़ा तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र को लेकर की गई घोषणाओं पर कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर, कृषक सहकारी प्रशिक्षण संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह लोधा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने हर्ष जताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो