scriptसूरत और अहमदाबाद पैटर्न पर चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा, चारों विधानसभा क्षेत्रों में होगा सत्यापन | BJP preparing for elections on Surat and Ahmedabad pattern | Patrika News

सूरत और अहमदाबाद पैटर्न पर चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा, चारों विधानसभा क्षेत्रों में होगा सत्यापन

locationराजसमंदPublished: Sep 30, 2021 11:25:55 pm

Submitted by:

jitendra paliwal

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा व जिला संगठन प्रभारी राजसमन्द दौरे पर

सूरत और अहमदाबाद पैटर्न पर चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा, चारों विधानसभा क्षेत्रों में होगा सत्यापन

सूरत और अहमदाबाद पैटर्न पर चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा, चारों विधानसभा क्षेत्रों में होगा सत्यापन

राजसमंद. राजस्थान में भाजपा अब अगला विधानसभा चुनाव गुजरात पैटर्न पर लड़ेगी। कहा जा रहा है कि यहां सूरत व अहमदाबाद की तरह चुनावों में नेताओं की सभाएं भी नहीं होंगी। गुजरात के दोनों शहरों में भाजपा ने नेताओं की सभाओं के बिना चुनाव जीता है। यही प्रयोग राजस्थान में हो रहा है। यहां जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय फौज तैयार की जा रही है। इसके लिए सशक्त मंडल अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बूथ मंडल स्तर व पन्ना प्रमुख स्तर पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं या नहीं, और हुए हैं तो वे कितने सक्रिय हैं, इसकी ऑडिट होगी।
खास बात यह कि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर यह सत्यापन किया जा रहा है। यह काम खुद भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। भाजपा की ओर से जारी सूची में राजसमंद सांसद एवं प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी भीम व भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा राजसमंद के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सत्यापन करेंगे। इनको एक सत्यापन प्रपत्र भी भरना होगा।
जिला प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि भजनलाल शर्मा भीम व राजसंमद विधानसभा की बैठक लेंगे। 1 अक्टूबर को नाथद्वारा व कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इनमें मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी, मंडलों के सभी महामंत्री व मंडल अध्यक्ष से ऊपर के पार्टी व मोर्चों के जिला व प्रदेश पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। प्रदेश स्तर से दिया मण्डल रजिस्टर का भी निरीक्षण होगा। विधानसभा भीम में शोभालाल रेगर, राजसमन्द में रामलाल जाट, नाथद्वारा में हरदयाल सिंह व कुम्भलगढ़ (गौमती चौराहा) बैठक की जिम्मेदारी हरि सिंह राव को दी है।
यह होगा सत्यापन में
सशक्त मंडल अभियान के तहत कितने सक्रिय बूथ हैं
कितने पन्ना प्रमुख बने हैं
पंचायत व वार्डवार क्या गतिविधियां हो रही हैं
कहीं कार्यकारिणी में डमी सदस्य व पदाधिकारियों के नाम तो नहीं जोड़े गए हैं
फील्ड में कार्यरत लोगों को प्रमुख जिम्मेदारी दी या नहीं
रिपोर्ट तैयार होने पर उसी फॉर्मूले पर प्रदेश में काम होगा
यह भी होगा
गुजरात पैटर्न के तहत बूथ मैनेजमेंट किया जाएगा
हर बूथ तक 20-25 वोटर पर एक कार्यकर्ता की ड्यूटी लगेगी
कार्यकर्ता वोटरों से संपर्क करेंगे
पन्ना प्रमुख के 60 मतदाता पर भी निगरानी रहेगी
ग्राउंड जीरो से फीडबैक लिया जाएगा

भाजपा में सशक्त मंडल अभियान चल रहा है। इसमें खानापूर्ति नहीं हो, इसके लिए गतिविधियों की व कार्यकर्ताओं की सूचियों का सत्यापन होगा।
वीरेंद्र पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो