script

बीजेपी के दिग्गज नेता ने पार्टी के चुनाव लड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

locationराजसमंदPublished: Mar 23, 2019 09:02:46 pm

Submitted by:

anandi lal

बीजेपी के दिग्गज नेता ने पार्टी के चुनाव लड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Rajsamand
राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह अपना आने वाला समय देश के लिए समर्पित करें। आमजन को भाजपा द्वारा कराए विकास कार्यों के के बारे में जानकारी दें।
लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। गोयल पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि आज देश का विश्व स्तर पर मुख्य राष्ट्रों में नाम लिया जाता है और जो साख भारत देश की दुनियां में बढ़ी है, वह भाजपा सरकार की देन है।
लोकसभा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, सभापति सुरेश पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, आईटी सेल गौरव जोशी आदि मौजूद थे। बता दें कि भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान से 16 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो