Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के अंतर्कलह से जनता का भारी नुकसान- पूनिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राज्य में अपराधों की स्थिति पर जताई चिंता  

2 min read
Google source verification
कांग्रेस के अंतर्कलह से जनता का भारी नुकसान- पूनिया

कांग्रेस के अंतर्कलह से जनता का भारी नुकसान- पूनिया

राजसमंद. प्रदेश में मॉब लिचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अलवर जिले के योगेश जाटव की भीड़ के पीटने के कारण मौत हो गई। कृष्णा वाल्मीकि और हरीश जाटव भी पहले इसके शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मॉब लिचिंग पर एक बयान या एक ट्वीट तक नहीं किया। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोमवार को राजसमंद जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मॉब लिचिंग पर कानून लाती है, बड़ी-बड़ी बातें होती है, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस तृष्टिकरण की राजनीति करती है, जिसका खमियाजा सर्वाधिक दलितों को उठाना पड़ा है। मेवात क्षेत्र चुनौती बन गया है। ऐसा तब होता है, जब कानून का इकबाल खत्म हो जाता है। कांग्रेस राज में पुलिस थानों की पंच लाइन की जगह उसे 'अपराधियों में विश्वास और आमजन में भयÓ लिखवा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री और मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें तो नैतिकता के आधार पर ही इस्तीफा दे देना चाहिए।
राहुल और प्रियंका पर्यटन के लिए राजस्थान कब आएंगे
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि टीवी और मीडिया में अचानक हलचल होती है और राहुल और प्रियंका प्रकट होते हैं। इसे अंग्रेजी में हाइबरनेशन करते हैं। इसका अर्थ होता है शीत निष्क्रियता। हाइबरनेशन कांग्रेस के लिए ही नहीं देश की राजनीति के लिए भी घातक है। उन्हें टीवी पर अराजकता फैलाते हुए ही देखा है। राजस्थान की जनता पूछ रही है कि राहुल और प्रियंका राजस्थान में पर्यटन के लिए कब आएंगे। वह आएंगे तो योगेश जाटव, कृष्णा वाल्मीकि और हरीश जाटव के घर कब जाएंगे?
विधानसभा में भी नहीं कर पाई सामना
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पांच दिन भी सदन में सामना नहीं कर पाई। प्रदेश में २७ प्रतिशत बेरोजगारी दर पहुंच गई है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में ६० लाख किसानों के एक लाख २० हजार करोड़ का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, वह अब तक नहीं हुआ। देश में २८ हजार दुष्कर्म के मुकदमों में से ५३१० घटनाएं राजस्थान में होती है। पानी अब सिर के ऊपर से गुजर गया है। गृहमंत्री के नाते मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और शीर्ष नेतृत्व को इस्तीफा मांग लेना चाहिए।
...हॉर्स ट्रेडिंग की बात करने वाली हाथी डकार गए
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की ९९ सीटें आई थीं। उन्होंने १३ निर्दलीय और ६ बसपा विधायकों का जुगाड़ किया। वह हार्स टे्रडिंग की बात करते हैं, लेकिन यह तो हाथी तक डकार गए। कांग्रेस की अंतर्कलह से देश की जनता, सरकार और सभी को नुकसान हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री बदलने के बाद जो ट्वीट किया, वह मुख्यमंत्री की चिंता को दर्शाता है। अशोक गहलोत कांग्रेस के बहादुरशाह जफर साबित होंगे। उन्होंने सपने पाल रखे हैं कि कांग्रेस सरकार वापस आएगी, लेकिन यह कांग्रेस की आखिरी सरकार साबित होगी।

यह भी कहा
राजसमंद उपचुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। हमारी विधायक को अपने स्तर पर जनता को राहत पहुंचाने को कहा है।
२०२३ में चुनाव होंगे, इसमें पार्टी को विजय दिलाना ही सर्वोपरी है। मुख्यमंत्री का चेहरे आलाकमान तय करेगा, वह सभी को मान्य होगा।
गुलाबचंद कटारिया के महाराणा प्रताप पर की टिप्पणी पर बोले कि कटारिया खुद क्षमायाचना कर चुके हैं।

काम-काज की समीक्षा कर करेंगे रोडमैप तैयार
पूनिया ने कहा कि कुंभलगढ़ में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में प्रदेश स्तर, जिला स्तर, बूथ स्तर, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ आदि के काम-काज की समीक्षा कर आगे के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।