scriptBumper yield of this famous fruit of Mewar, demand increased in Gujara | मेवाड़ के इस प्रसिद्ध फल की बम्पर पैदावार, गुजरात में बढ़ी मांग | Patrika News

मेवाड़ के इस प्रसिद्ध फल की बम्पर पैदावार, गुजरात में बढ़ी मांग

locationराजसमंदPublished: Oct 17, 2023 11:30:54 am

Submitted by:

himanshu dhawal

- कुम्भलगढ़-खमनोर से नाथद्वारा की मंडी में हर रोज पहुंच रहा सैकड़ों किलो सीताफल, बिपरजॉय और लगातार बारिश: बाजार में आई सीताफल की बहार

मेवाड़ के इस प्रसिद्ध फल की बम्पर पैदावार, गुजरात में बढ़ी मांग
नाथद्वारा में सब्जी मंडी में सीताफल का अंबार एवं सीताफल को केरेट में रखकर पार्सल करते श्रमिक। नाथद्वारा
गिरिराज सोनी@ नाथद्वारा. मेवाड़ में सर्दी के मौसम का देसी फल सीताफल बाजार में महकने लगा है। इन दिनों बहार सी आई हुई है। इस इलाके से प्रतिदिन कई टन सीताफल विभिन्न प्रदेशों में ले जाया जा रहा है। लजीज सीताफल की मांग देश के विभिन्न प्रदेशों व विदेशों तक है। अप्रवासी भी इसे काफी पसंद करते हैं।
जिले के विभिन्न स्थानों, खासकर कुंभलगढ़, खमनोर सहित विभिन्न इलाकों से सैकड़ों क्विंटन सीताफल नाथद्वारा की मंडी में पहुंच रहा है। यहां से थोक विक्रेता सीताफलों को प्लास्टिक के कैरेट में पैक करवाकर गुजरात के विभिन्न शहरों में भिजवा रहे हैं। यहां से सीताफल की बड़ी खेप प्रतिदिन बाहर जा रही है।
इस बार बारिश सतत् जारी रहने एवं बिपरजॉय तूफान के चलते मानसून से पहले वर्षा के कारण सीताफल की जिलेभर में बंपर पैदावार हुई। इस बार सावनी सीताफल की भी बहार रही, वहीं मुख्य पैदावार भादवी के बाद होती है। दोनों प्रकार के सीताफलों को पसंद किया जा रहा है। सावनी व भादवी सीताफल काफी मात्रा में बाजार में आ रहा है। सीजन दीपावली तक चलने की संभावना है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.