नगर परिषद कर्मचारी क चरा उठाने की जगह जला रहे कचरा
- प्लास्टिक सहित अन्य सामान जलाने से बढ़ता है प्रदूषण, लोगों को होती परेशानी, झाडू के बाद जगह-जगह ढेर लगाकर लगा देते हैं आग
राजसमंद
Published: April 03, 2022 11:15:55 am
राजसमंद. नगर परिषद के कर्मचारी कचरे को उठाने के स्थान पर उसे जला देते हैं। इससे वायू प्रदूषण तो होता है साथ ही लोगों को भी परेशानी होती है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे आमजन में रोष बढ़ता जा रहा है।
शहर के भीलवाड़ा रोड पर सुबह अलसुबह साफ-सफाई होती है। यहां पर झांडू लगाने के बाद सफाई कर्मचारी जगह-जगह कचरे के छोटे-छोटे ढेर लगा देते हैं। इसके बाद एक कर्मचारी उन ढेरों में आग लगा देते हैं। कचरे के ढेर में प्लास्टिक सहित अन्य कचरा शामिल होता है। इससे काला धुंआ निकलता है। इससे वहां से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी होती है। साथ ही वहां पर रहवासियों को भी परेशानी होती है। कचरा जलाने के लिए कई बार क्षेत्रवासियों के मना करने के बावजूद नियमित रूप से कचरा जलाया जा रहा है। इसी प्रकार शांति कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर भी दिन में सफाई के बाद कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है।
कचरे पात्र में डाला जाना चाहिए कचरा
नगर परिषद की ओर से जगह-जगह कचरा पात्र रखे हुए हैं। रोड़ पर सफाई के बाद कचरा एकत्र करके उसे कचरा पात्र में डाला जाना चाहिए। नगर परिषद के कर्मचारी उसे समय-समय पर खाली करते रहते हैं। इसके बावजूद कचरे को जलाकर काम की इतिश्री की जा रही है। अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

राजसमंद के भीलवाड़ा रोड पर जलता कचरा और पास में रखी झाड़ू
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
