राजसमंद

आमेट में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, पहली बार बनेगा पालिका में बोर्ड

आमेट नगर पालिका की 25 सीटों में से कांग्रेस 17 और भाजपा की 8 पर जीत तयअध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार कैलाश मेवाड़ा
Congress’s historic victory in Amet, board will be formed for the first time in the municipality

राजसमंदNov 19, 2019 / 12:36 pm

laxman singh

आमेट में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, पहली बार बनेगा पालिका में बोर्ड


राजसमंद आमेट. आमेट के नगर पालिका बोर्ड में पहली बार कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो चुका है। यहां पर कुल 25 वार्ड में से 17 पर कंाग्रेस को जीत मिली है। जबकि, निवर्तमान बोर्ड वाली भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर ही सिमट गई है।
Congress’s historic victory in Amet, board will be formed for the first time in the municipality
आमेट में वार्ड संख्या एक में भाजपा के राधेश्याम खटीक ने कांग्रेस के शांतिलाल खटीक को हराया। वार्ड दो में कांग्रेस की पिंकी ने भाजपा की मीरा कुमारी को, तीन में कांग्रेस के प्रकाश खटीक ने भाजपा के बंशीलाल खटीक, चार में भाजपा के दिनेश लक्ष्कार ने कांग्रेस के घनश्याम मेवाड़ा, पांच में कांग्रेस के कैलाश मेवाड़ा ने भाजपा के रतन कीर, छह में कांगे्रस के प्रमोद शर्मा ने भाजपा के कमलेश शर्मा, सात में कांग्रेस के प्रकाश चंद्र पालीवाल ने भाजपा के यशवंत पालीवाल, आठ में कांग्रेस के सुरेश खींची ने भाजपा के मोहनसिंह, नौ में कांग्रेस की जया कंवर ने भाजपा की भावना कंवर को, दस में कांग्रेस की नीलम टेलर ने भाजपा की उषा बागवान, ग्यारह में भाजपा की चंद्रिका टेलर ने कांग्रेस की सीमा टेलर, बारह में भाजपा की रेखा लोहार ने कांग्रेस की चंदा को हराया। इसी प्रकार वार्ड तेरह में कांगे्रस की नीलम मेवाड़ा ने भाजपा की जरीना बेगम, चौदह में कांग्रेस की टीना खटीक ने भाजपा की डिम्पल चौहान, पंद्रह में भाजपा के रमन कंसारा ने कांग्रेस के मनोहरलाल, सोलह में भाजपा के दिनेशचंद्र सरणोत ने कांग्रेस के पुनितसिंह, सत्रह में कांगे्रस के राजेन्द्र कुमार जैन ने भाजपा के अजय देवपुरा, अट्ठारह में कांग्रेस के ललित मेवाड़ा ने भाजपा के रविन्द्र को, 19 में कांगे्रस के जितेन्द्रसिंह पंवार ने भाजपा के घनश्याम पालीवाल, बीस में कांग्रेस की हेमलता रेगर ने भाजपा की कृष्णा सरगरा, 21 में भाजपा के मांगीलाल रेबारी ने कांग्रेस के रोशन तेली, 22 में भाजपा की पूनम पालीवाल ने कांग्रेस की मीना सुथार, 23 में कांग्रेस के मुकेश रेगर ने भाजपा के घनश्याम रेगर, चौबीस में कांग्रेस के वरदु कुमावत ने भाजपा के हस्तीमल को एवं वार्ड संख्या पच्चीस में कांग्रेस के मीरू खान ने भाजपा के शांतिलाल पालीवाल को हराया।

Congress’s historic victory in Amet, board will be formed for the first time in the municipality

मेवाड़ा हैँ चेयरमैन के दावेदार
यहां पर वार्ड पांच से जीते पूर्व चेरमैन कैलाश मेवाड़ा एक बार फिर से अध्यक्ष पद के दावेदार हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.