9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्षदों के मनोनयन पर विवाद : हाथापाई, धक्का-मुक्की, बैठक के बाद जिला उपाध्यक्ष निष्कासित

कांग्रेस की बैठक में प्रदेश सचिव की मौजूदगी में जिला युवा उपाध्यक्ष भड़के

2 min read
Google source verification
पार्षदों के मनोनयन पर विवाद : हाथापाई, धक्का-मुक्की, बैठक के बाद जिला उपाध्यक्ष निष्कासित

पार्षदों के मनोनयन पर विवाद : हाथापाई, धक्का-मुक्की, बैठक के बाद जिला उपाध्यक्ष निष्कासित

राजसमंद. केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति बनाने के लिए जिला कांग्रेस की शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में हुई बैठक में हंगामा बरपा। मामला था नगर परिषद में पार्षदों के मनोनयन का। युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दिलीप जोशी ने यह मुद्दा उठाया, जिन्हें धक्के देकर बैठक से बाहर कर दिया गया। बाद में उन्हें पार्टी की प्राथमिकत सदस्यता से निष्कासित भी कर दिया।

हुआ यूं कि दोपहर दो बजे कांग्रेस की बैैठक शुरू हुई। इसमें जिला कांग्रेस प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दिलीप जोशी ने नगर परिषद में हाल ही में राज्य सरकार की ओर से मनोनीत आठ पार्षदों में से कुछ लोगों के चयन पर सवाल खड़े किए। कहा कि भाजपा के लिए काम कर चुके और भाजपा की विचारधारा रखने वालों को मनोनीत कर दिया गया, जबकि कांग्रेस के लिए 20 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। दिलीप जोशी ने नाम गिनाते हुए पार्षदों के मनोनयन पर आपत्ति जताई। इस दौरान हंगामा खड़ा हो गया। जोशी के भड़कने पर पास खड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें समझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद मामला बिगडऩे पर उनसे हाथापाई कर दी गई। जोशी को धक्का-मुक्की कर बैठक कक्ष से बाहर निकाल दिया गया।

'मैं तो कार्यकर्ताओं की पीड़ा रखने गया थाÓ
इधर, जोशी ने आरोप लगाया कि वह पार्टी के मंच पर कार्यकर्ताओं की पीड़ा रखने के लिए गए थे, लेकिन अपने ही लोगों ने दुव्र्यवहार कर दिया। जोशी ने कहा कि बैठक के दौरान किसी कार्यकर्ता ने उनके शरीर पर नुकीली चीज से हमला किया।

निष्कासन कर दिया है
इधर, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने एवं कांग्रेस पार्टी की रीति-निति के विरुद्ध काम करने के आरोप में जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने दिलीप जोशी पुत्र मदनलाल जोशी के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कांग्रेस पार्टी एवं अग्रिम संगठनों के समस्त पदों से निष्कासित कर दिया। साथ ही कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा को भेज दी गई है। बताया गया कि आगामी दिनों में और भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को चिह्नित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
----
राजसमंद में कुछ लोगों की हमेशा बैठकों में माहौल खऱाब करने की आदत है। ये लोग जल्दी सुधर जाएं, वर्ना पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुष्पेंद्र भारद्वाज, जिला कांग्रेस प्रभारी