कांग्रेस ने खोला मोर्चा, किसान समर्थन में मार्च
केंद्र की किसान विरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन

कुंवारिया (राजसमंद). पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। केन्द्र सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों की कठपुतली है।
वे केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद के तत्वावधान में आयोजित पैदल रैली के समापन पर भावा के बस स्टैंड पर आयोजित किसानों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा पारित कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दुल ने कहा कि भाजपा की नीतियां सदैव दमनकारी रही है। इस अवसर पर राजसमंद विधानसभा चुनाव प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा शांतिलाल कोठारी, रेलमगरा ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दरलाल कुमावत, भाणा सरपंच नोकलाल कुमावत, भावा के पूर्व उप सरपंच जगदीश गुर्जर, कंाग्रेस जिला महासचिव भगवत सिंह गुर्जर, मनोहर कीर, डालचंद कुमावत, गणेश कुमावत, ललित श्रीमाली, विक्रमसिंह भाटी, यादवेन्द्र सिंह, कुलदीप शर्मा, दिलीप जोशी, विजय प्रकाश सनाढ्य, विजय गुर्जर, महेश सेन, नारायण लाल गुर्जर, योगेंद्र गुर्जर, मुकेश भार्गव, कमलेश गुर्जर, बंशीलाल, शंकरलाल गुर्जर नगर परिषद सभापति अशोक टांक, उपसभापती चुन्नीलाल पंचोली, पार्षद मांगीलाल टांक मौजूद थे।
कांग्रेस ने निकाला किसानों के समर्थन में पैदल मार्च
इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटी ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के सर्मथन में पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर व प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज व पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह भाटी के नेतृत्व में गोमाता सर्कल से भावा तक सुबह 11 बजे पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद बैठक हुई।
मातृकुण्डिया में 27 को किसान महापंचायत, मुख्यमंत्री गहलोत व कई बड़े नेता आएंगे
मातृकुंडिया में आगामी 27 फरवरी को दोपहर 2बजे तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के समर्थन में किसान महापंचायत होगी। इसमें राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा जिले के सैकड़ों किसान भाग लेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के राजस्थान दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी संभागों में किसानों के समर्थन में महापंचायत के आयोजन कर रही है। महापंचायत को लेकर प्रभारी मंत्री उदयलांल आंजना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, पूर्व विधायक चित्तौडग़ढ़ सुरेंद्र जाड़ावत, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र वैष्णव, पूर्व प्रधान कपासन बद्रीलाल जाट, जिला महासचिव किशनलाल गाडरी एवं सरपंचों ने कार्यकर्ताओं के साथ मातृकुंडिया जाकर आयोजनस्थल का मुआयना किया। आयोजन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित संभाग के अनेक मंत्री-विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस सचिव कुलदीप शर्मा ने दी।
अब पाइए अपने शहर ( Rajsamand News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज