script

राजसमंद के पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ का निधन, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

locationराजसमंदPublished: May 27, 2019 09:57:26 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

पूर्व सांसद हरिओमसिंह राठौड़ का सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद उदयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Hariom Singh Rathore
राजसमंद। पूर्व सांसद हरिओमसिंह राठौड़ का सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद उदयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। वह कैंसर से पीडि़त थे। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा केलवा स्थित उनके निवास से निकलेगी।
बता दें कि हरिओम सिंह राठौड़ ने खराब स्वास्थ्य के चलते लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकर कर दिया था। इसके बाद भाजपा ने जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी को टिकट देकर मैदान में उतारा था। दीया कुमारी ने कांग्रेस उम्‍मीदवार देवकीनंदन उर्फ काका को हरा दिया।
वहीं प्रदेश के नेताओं ने हरिओमसिंह राठौड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि राजसमंद के पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम सिंह राठौड़ जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन हृदय व्यथित है। मेवाड़ की राजनीति एवं राजसमंद के विकास में आपका योगदान अविस्मरणीय है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजसमंद के पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम सिंह राठौड़ जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है वे शोकसंतप्त परिजनों को इस बेहद दुखद घड़ी में सम्बल दें एवम दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
राजनैतिक सफर
एबीवीपी में सक्रिय रहे, बीएन. कॉलेज उदयपुर से अध्यक्ष के चुनाव लड़े। बाद में 1980 में एबीवीपी से सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर से अध्यक्ष चुने गए। संघ और भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करते रहे और 1995 में उन्होने जिला परिषद का चुनाव भाजपा से लड़ा और राजसमंद जिले के प्रथम जिला प्रमुख बने। यहां से पार्टी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में अच्छी छवि बनाई और भाजना नेता पूर्व मंत्री गुलाब चन्द कटारिया के विश्वास प्रात्र बने रहे, 2 बार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, व राजस्थान भाजपा पार्टी के उपाध्यक्ष रहे। 2014 में राजसमंद क्षेत्र से सांसद चुने गये।
जीवन परिचय
नाम: हरिऔमसिहं राठौड़
जन्म : 1956
माता: गोविंद कंवर
पिता- ठा. फतह सिंह
पुत्र: कर्णवीर सिंह
व्यवसाय: मुख्य रूप से वह मार्बल व्यवसाई थे।
स्कूली शिक्षा: सेन्टपॉल स्कूल उदयपुर
उच्च शिक्षा: बीएन कॉलोज उदयपुर

ट्रेंडिंग वीडियो