scriptनहाने के लिए झील किनारे पानी में उतरा, डूबने से मौत | got drowned old man at Rajsamand lake | Patrika News

नहाने के लिए झील किनारे पानी में उतरा, डूबने से मौत

locationराजसमंदPublished: May 23, 2018 09:57:13 am

Submitted by:

laxman singh

राजसमंद झील किनारे सिंचाई उद्यान के पास हादसा

Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,

नहाने के लिए झील किनारे पानी में उतरा, डूबने से मौत

राजसमंद. कांकरोली थाना क्षेत्र में सिंचाई उद्यान के पास मंगलवार अपराह्न नहाने के लिए उतरा वृद्ध राजसमंद झील में डूब गया। पुलिस के अनुसार नीचला सादड़ा (वणाई) निवासी वेणीराम (75) पुत्र हीरा रेगर सिंचाई विभाग कार्यालय के पास झील में डूब गया। यह देखते ही गोताखोर व क्षेत्रीय लोग पहुंच गए और वृद्ध को झील से बाहर निकलवा कर आरके जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसका शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। घटना के बाद काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं होने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब पुलिस द्वारा बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
ट्रेलर की टक्कर से कार चालक की मौत
राजसमंद. राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर बरार के भूतिया खेड़ा के पास मंगलवार को बेकाबू ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हाईवे पर बरार के पास हुए हादसे में कार चालक गणपत सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी खजुरिया बरार गंभीर घायल हो गया। उसे तत्काल भीम अस्पताल के लिए रवाना किया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद कुछ देर हाईवे पर यातायात व्यवस्था भी बाधित रही मगर पुलिस के पहुंचने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई। बताया गया कि युवक भी हमसे किराना सामान लेकर घर जा रहा था तभी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।
चूहे के पिंजरे में घुसा सांप, दंग रह गया हर कोई
देवगढ़. नगर के कुंडेली रोड स्थित गोपाल धोबी के मकान में एक चूहे के लिए लगाए गए पिंजरे में चूहे का शिकार करने के चक्कर में एक सांप कैद हो गया। बताया गया कि चूहे को पकडऩे के लिए लगाए गए पिंजरे में काला सांप आ गया, जिसने पिंजरे से निकलने के लिए काफी मशक्कत की, परन्तु नहीं निकल पाया। पता लगने पर आसपास के कई लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे को जगंल में ले जाकर संाप को बाहर निकाला।

ट्रेंडिंग वीडियो