scriptमेहमान पक्षियों की दस्तक से गुलजार होने लगी झील | Guest birds come in Rajsamand | Patrika News

मेहमान पक्षियों की दस्तक से गुलजार होने लगी झील

locationराजसमंदPublished: Jan 27, 2020 12:04:20 pm

Submitted by:

Aswani

अल सुबह दिख रहीं इनकी अठखेलियां , 28, 29 को होगी पक्षी गणना

मेहमान पक्षियों की दस्तक से गुलजार होने लगी झील

मेहमान पक्षियों की दस्तक से गुलजार होने लगी झील

अश्वनी प्रतापसिंह @ राजसमंद. हमारी राजसमंद झील इन दिनों देसी-विदेशी पक्षियों से गुलजार हो रही है। अल सुबह इनकी जलक्रीडा पक्षी प्रेमियों को आकर्षित कर रही है। इनमें सबसे खास है ग्रे लेग गूज। जो सात समुद्र पार से हजारों किमी का सफर कर राजसमंद आए हैं। प्रवासी पक्षियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए वनविभाग ने भी पक्षी गणना कार्यक्रम तय कर लिया है। गौरतलब है कि गतवर्ष भी जिले के विभिन्न तालाबों में पक्षी गणना के साथ ही पक्षी दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ था।
Guest birds knock

ये पक्षी आ रहे नजर
ग्रे लेग गूज, पेलिकन, नॉर्दन पिंटेल, कोंबडक, सैंडपाइपर, कॉमन कूट, ओपन बिल स्टॉक जैसे पक्षी झील किनारे अटखेलियां करते नजर आ रहे हैं। इसमें ग्रे लेग गूज लम्बी दूरी तयकर आया है। मुख्य रूप से ये पक्षी सेंट्रल एसिया, यूरोप और ठंडे प्रदेशों से आते हैं। पक्षी बहुत ही आकर्षक होता है। गे्र लेग गूज गोल व भारी शरीर वाला बड़ी बतख है। इसकी चोंच व पैरों का रंग सुर्ख गुलाबी तथा पूछ का रंग सफेद व काला होता है। इसका शरीर सिलेटी रंग का होता है और इसके पैरों में काली रेखाएं होती हैं। यह अक्सर समूह में रहता है, और विशेष प्रकार की आवाज करते हुए जल क्रीडा करता है।
Guest birds come in Rajsamand
ये पक्षी आते हैं नजर
राजसमंद झील व यहां के जलाशयों में अबतक जो पक्षी दर्शन या वर्डफेयर के आयोजन हुए हैं उनमें पेलिकन, फ्लेमिंगो, पाइड एबोसेट, कॉमन टेल, पिनटेल, पन-कौआ, ओसपे्र, कौमन कूट, कौमन पोचार्ड, रिवर्टन, गेडवाल, स्पाट विल, गौड़ विट, गजपांव, जलमोर, खंजन,जल मुर्गी, किंगफीसर, डबचिक, पिनटेल आदि नजर आते रहे हैं।
इन तालाबों में आए हैं पक्षी
राजसमंद झील के अलावा राज्यावास तालाब, गोवलिया पिकअप, लाखेला तालाब, राघव सागर तालाब, कुंडेली, सोपरी आदि तालाबों में प्रवासी पक्षी नजर आ रहे हैं।

दो दिवसीय पक्षी गणना २8 से
जिले के 15 से अधिक जलाशयों में 28 जनवरी से दो दिवसीय पक्षी गणना का आयोजन किया जाएगा। पक्षी गणना राजसमंद झील के अलावा देवगढ़ के राघव सागार तालाब, जोजावर के रेनिया, देवगढ़ के सोपारी बांध, रावली लेक, जोजावर के सिरियारी, राजसमंद के राज्यावास तालाब, रावली के रोडियाला डेम, जोजावर के सारन जंक्शन, राजसमंद के गोवलिया, बीजागुड़ा के गजनाय, जोजावर के कंटालिया, राजसमंद के गारडियावास, रावली के बाजलाई तालाबों पर गणना होगी। इसमें विभागीय अधिकारियों के साथ ही पक्षी प्रेमी भाग लेंगे।

झील व जिले के अन्य जलाशयों में इन दिनों ग्रे लेग गूज, पेलिकन, नॉर्दन पिंटेल, कोंबडक, सैंडपाइपर आदि पक्षी नजर आ रहे हैं। इनकी अठखेलियां देखने लायक होती हैं। ग्रे लेग गूज तो बहुत ही सुंदर पक्षी होता है।
-हिमांशुसिंह चंद्रावत, पक्षीविद, राजसमंद

दो दिन करेंगे गिनती
पक्षी गणना का कार्यक्रम तय कर दिया है। इसके तहत दो दिन विभाग के अधिकारी और पक्षी प्रेमी जलाशयों के किनारे बैठकर गणना करेंगे।
फतेहसिंह राठौड़, डीएफओ, राजसमंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो