दुकानदारों से नकद राशि लेते पकड़े, किन्नरों के आ जाने के बाद तीन युवक कार लेकर फरार हो गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। बाद में उसे राजनगर थाना पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हो गए और उस व्यक्ति के कपड़े उतार कर उसे लज्जित भी किया।
किन्नर नहीं बेहरूपिया था..
हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह ने बताया कि नकली किन्नर समझ कर जिसे पुलिस को सौंपा, वह नकली किन्नर की जगह बेहरुपिया निकला। पुलिस जांच में सादुलपुर, धार (मध्यप्रदेश) निवासी दिलीप पुत्र मांगूनाथ के रूप में पहचान हुई, जिसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही गहन पूछताछ की गई, जिसमें बताया कि वह मांग कर पेट भरने वाली जाति से है और इसी सिलसिले में त्यौहार पर राजसमंद आ गए थे। पुलिस जांच में उसके पास क्षेत्रीय पुलिस व तहसीलदार के प्रमाण पत्र भी मिले। इस बात का खुलासा होने के बाद बाजार के लोगों को घटना पर अफसोस हुआ।